22 साल के ओलंपिक मेडलिस्ट ने WWE SmackDown में किया धमाकेदार डेब्यू, दिग्गज के सैगमेंट में मचाया जमकर बवाल

Pankaj
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा

Kurt Angle: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते अच्छा रहा। मेन इवेंट में कर्ट एंगल (Kurt Angle) का 54वां बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ। इससे पहले उनके कुछ बैकस्टेज सैगमेंट भी हुए। मेन इवेंट में हुए उनके सैगमेंट में द अल्फा अकादमी (The Alpha Academy) ने भी दखलअंदाजी दी। 22 साल के गेबल स्टीवसन (Gable Steveson) का भी इस बार SmackDown डेब्यू हुआ। उनकी वजह से भी एंगल शो में मौजूद थे।

Ad

गेबल स्टीवसन पिछले कुछ समय से WWE परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे थे। गेबल दूसरे ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं जिन्हें कंपनी ने साइन किया। WrestleMania 38 में उनका इस बार डेब्यू हो गया था। चैड गेबल के साथ उनका सैगमेंट हुआ था।

WWE SmackDown में कर्ट एंगल और गेबल स्टीवसन ने मचाया धमाल

इस हफ्ते SmackDown में स्टीवसन ने डेब्यू किया। इससे पहले बैकस्टेज गेबल स्टीवसन ने कर्ट एंगल के साथ रिंग में आने की इच्छा जताई थी। एंगल ने उन्हें मना कर दिया था। ओटिस और चैड गेबल बहुत नाराज थे क्योंकि उन्हें पार्टी में इन्वाइट नहीं किया गया था।

जब एंगल सभी को धन्यवाद कहते हुए जा रहे थे तब दोनों ने उनका मज़ाक बनाया। एंगल ने फिर वापसी की और इस दौरान स्टीवसन दूध की गाड़ी लेकर आए। दोनों ने मिलकर ओटिस और चैड गेबल को दूध से नहला दिया। ये सैगमेंट बहुत ही मजेदार था। इस तरह स्टीवसन का SmackDown डेब्यू भी हो गया। शो खत्म होने के बाद भी कर्ट एंगल का बर्थडे सेलिब्रेशन जारी रहा था। कुछ WWE सुपरस्टार्स और ट्रिपल एच ने भी आकर उन्हें बधाई दी।

youtube-cover
Ad
Ad

गेबल स्टीवसन का नाम हर कोई जानता है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद तो वो छा गए थे। विंस मैकमैहन ने भी उन्हें साइन करने में देरी नहीं दिखाई। अब देखना होगा कि ट्रिपल एच के राज में वो कैसा काम ब्लू ब्रांड में करेंगे। WWE ने उनके लिए बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा। कर्ट एंगल ने WWE में बहुत नाम कमाया। उन्होंने भी ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। कंपनी ने उन्हें शुरूआत से ही बड़ा पुश दिया था। इसका फायदा उन्होंने उठाया। विंस ने उन्हें खास अंदाज में बिल्ड किया। कुछ ऐसा ही अब स्टीवसन के साथ भी हो सकता है। वो भी WWE में अपना बड़ा नाम बना सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications