SummerSlam में चैंपियन बनने वाले मेगास्टार ने WWE SmackDown में टाइटल मैच का किया ऐलान, दुश्मन को बुरी तरह हराने का किया दावा

WWE SmackDown में फेमस सुपरस्टार की बड़ी घोषणा (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में फेमस सुपरस्टार की बड़ी घोषणा (Photo: WWE.com)

LA Knight Made Big Announcement SmackDown: WWE SmackDown के एपिसोड में मौजूदा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन एलए नाइट (LA Knight) ने बड़ा ऐलान किया। साथ ही साथ उन्होंने अपने दुश्मन को धमकी भी दी।

Ad

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सैंटोस इस्कोबार और एंड्राडे के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए कंटेंडर्स मैच हुआ था। दोनों ने फैंस को तगड़ा मैच दिया। अंत में इस्कोबार ने जबरदस्त जीत हासिल कर टाइटल मैच हासिल किया।

एलए नाइट ने कहा कि सैंटोस इस्कोबार के साथ उनका मैच SmackDown में अगले हफ्ते होगा। नाइट ने सैंटोस को चेतावनी दी और बुरी तरह हराने का दावा किया। मौजूदा चैंपियन ने ये भी कहा कि सैंटोस मैच के बाद भूल जाएंगे कि वो कौन हैं।

Ad

एलए नाइट और सैंटोस इस्कोबार के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा। आप सभी को पता है कि ये दोनों रिंग में तगड़ा मैच देने में पूरी तरह सक्षम हैं। इस्कोबार हील के रूप में पिछले कुछ समय से अच्छा काम कर रहे हैं। कंपनी द्वारा उन्हें धीरे-धीरे पुश दिया जा रहा है।

नाइट के लिए भी पिछले कुछ साल कंपनी में अच्छे रहे हैं। फैंस के बीच एकदम से वो लोकप्रिय हो गए। कुछ बड़े स्टार्स के खिलाफ उनकी राइवलरी रही। पिछले साल रोमन रेंस के साथ भी उनका तगड़ा मुकाबला हुआ था।

WWE SummerSlam 2024 में मिली थी एलए नाइट को सफलता

एलए को पिछले कुछ समय से टाइटल देने की मांग चल रही थी। फैंस का उन्हें जबरदस्त समर्थन मिलता है। SummerSlam 2024 में इस बार WWE ने उन्हें बड़ा पुश दिया। उन्होंने लोगन पॉल के 273 दिनों के टाइटल रन का अंत किया। मेन रोस्टर में नाइट ने अपना पहला टाइटल हासिल कर इतिहास रचा।

अगले हफ्ते इस्कोबार द्वारा उन्हें टक्कर मिलेगी लेकिन उम्मीद के मुताबिक वो टाइटल को रिटेन कर लेंगे। इतनी जल्दी उनका चैंपियनशिप रन खत्म नहीं होगा। इस हफ्ते भी जब उन्होंने ब्लू ब्रांड के एपिसोड में एंट्री की तब फैंस का उत्साह गजब का था। वो खुद इस चीज को देखकर हैरान रह गए थे। खैर अब देखना होगा कि अगले हफ्ते उनका और इस्कोबार का मुकाबला किस अंदाज में खत्म होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications