SummerSlam 2024 के बाद WWE में मौजूद सभी चैंपियंस की लिस्ट पर नज़र, एक सुपरस्टार को चैंपियन बने हुए हो चुके हैं 120 से ऊपर दिन

WWE
WWE SummerSlam 2024 में फैंस को मिले नए चैंपियन (Photo: WWE.com)

List Of Main Roster All Champions: WWE ने साल 2024 के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है। हाल ही में समरस्लैम (SummerSlam) का भी सफल समापन हुआ। शो काफी शानदार रहा। बड़ी बात है कि रोमन रेंस ने वापसी कर सभी को खुश कर दिया। इस शो में कुछ नए चैंपियन भी फैंस को देखने को मिले।

Ad

SummerSlam 2024 में छह चैंपियनशिप मुकाबले हुए थे। सभी मुकाबलों में फैंस को मजा आया। कुछ सुपरस्टार्स ने अपने साथियों को ही धोखा दे दिया। एक बात कहनी पड़ेगी कि SummerSlam में इस बार डिजर्विंग रेसलर्स को ही चैंपियन बनाया गया है। ट्रिपल एच अब फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं।

WWE SummerSlam 2024 के बाद मेन रोस्टर में मौजूद सभी चैंपियंस के बारे में जानकारी

-अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन: कोडी रोड्स (WrestleMania XL में रोमन रेंस को हराकर जीता था टाइटल। SummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ के खिलाफ की रिटेन। उन्हें चैंपियन बने हुए 120 दिन से ऊपर हो गए हैं।)

-WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन: गुंथर (SummerSlam 2024 में डेमियन प्रीस्ट को हराकर टाइटल अपने नाम किया।)

Ad

-इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन: ब्रॉन ब्रेकर (इस साल समर की सबसे बड़ी पार्टी में सैमी ज़ेन को हराकर मेन रोस्टर में अपना पहला टाइटल जीता।)

-यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन: एलए नाइट (SummerSlam 2024 में लोगन पॉल के 273 दिन के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत कर मेन रोस्टर में पहली बार हासिल की चैंपियनशिप।)

-WWE विमेंस चैंपियन: नाया जैक्स (SummerSlam 2024 में बेली को रौंदकर टाइटल अपने नाम किया।)

-विमेंस वर्ल्ड चैंपियन: लिव मॉर्गन (25 मई, 2024 को हुए King and Queen of the Ring में बैकी लिंच को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। SummerSlam 2024 में रिया रिप्ली को मात देकर चैंपियनशिप रिटेन की।)

-विमेंस टैग टीम चैंपियन: एल्बा फायर-आईला डौन (Clash at the Castle 2024 में हुए ट्रिपल थ्रेट मैच में जीत हासिल कर चैंपियन बने।)

-वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन: फिन बैलर और जेडी मैकडॉना (24 जून, 2024 को Raw के एपिसोड में आर-ट्रुथ और द मिज़ को हराकर टाइटल अपने नाम किया।)

-WWE टैग टीम चैंपियन: जेकब फाटू और टामा टोंगा (2 अगस्त, 2024 को हुए SmackDown के एपिसोड में DIY (जॉनी गार्गानो और टॉमैसो चैम्पा) को हराकर रचा इतिहास।)

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications