WWE में चैंपियनशिप का काफी महत्व है। हर एक सुपरस्टार चाहता है कि WWE में वो चैंपियन बने और ढेरों टाइटल्स जीतने में सफल रहे। WWE के लिए साल 2021 जबरदस्त साबित हुआ है। इस साल कई शानदार एपिसोड्स और पीपीवी का आयोजन देखने को मिला है। लगभग सभी इवेंट्स अच्छे रहे हैं।इस दौरान कुछ सुपरस्टार्स ने चैंपियनशिप भी जीती है। WWE में कई सारे टाइटल मौजूद हैं। 2021 में कई सारे सुपरस्टार्स को चैंपियनशिप जीतने या फिर चैंपियन रहने का मौका मिला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2021 में मिलने वाले सभी नए चैंपियंस और मौजूदा चैंपियंस को लेकर बात करने वाले हैं।- WWE SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप#SmackDown Tag Team Champions @WWEUsos #WWEFanArt #FanArt #WWE #JeyUso #JimmyUso #TheBloodline pic.twitter.com/MMtgwWAMlD— SK (@SKGraphics_) July 31, 2021साल की शुरुआत में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के पास टाइटल्स मौजूद थे और फिर 8 जनवरी 2021 को डॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड नए SmackDown टैग टीम चैंपियंस बने। उन्होंने 127 दिनों तक चैंपियनशिप को अपने पास रखा लेकिन WrestleMania Backlash पीपीवी में द मिस्टीरियोस ने उनसे टाइटल छीना। इसके बाद रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक ने बतौर चैंपियन जबरदस्त काम किया।उन्होंने इन टाइटल्स को 62 दिनों तक अपने पास रखा। इसके बाद द उसोज़ के खिलाफ Money in the Bank 2021 में उन्होंने अपने टाइटल्स को डिफेंड किया लेकिन उन्हें इस मैच में हार मिली। द उसोज़ नए SmackDown टैग टीम चैंपियंस बन गए। इस समय वो चैंपियंस के रूप में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। द उसोज़ साल का अंत बतौर चैंपियन करने वाले हैं।- WWE Raw टैग टीम चैंपियनशिपRKBro are the new RAW Tag Team champs!The best thing on RAW. The Randy Orton and Riddle story can run all the way to WrestleMania next year with the eventual rivalry. A good move - hot start! #SummerSlam pic.twitter.com/Zh2Se8eEKQ— Alex McCarthy (@AlexM_talkSPORT) August 22, 20212021 की शुरुआत में द हर्ट बिजनेस के शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर चैंपियन थे। उन्होंने इस टाइटल को TLC 2020 में जीता था। वो लगभग 85 दिनों तक चैंपियन रहे और उन्होंने बतौर चैंपियन अच्छा काम किया था। उनका कद काफी ज्यादा बढ़ गया था। 15 मार्च 2021 को Raw के एक एपिसोड में न्यू डे ने उन्हें हराकर Raw टैग टीम चैंपियनशिप जीती।न्यू डे ज्यादा समय तक चैंपियन नहीं रह पाए। उनका टाइटल रन सिर्फ 26 दिनों तक चला। दरअसल, WrestleMania 37 में एजे स्टाइल्स और ओमोस ने उन्हें चैलेंज किया था। इस मैच में स्टाइल्स और ओमोस को जीत मिली थी और इसके साथ ही वो नए चैंपियन बन गए थे। इसके बाद उन्होंने बतौर चैंपियन अच्छा काम किया। हालांकि, SummerSlam 2021 में रैंडी ऑर्टन और रिडल ने उन्हें हराकर Raw टैग टीम टाइटल्स जीत लिये। अब तक बतौर चैंपियंस उन्होंने प्रभावित किया है। वो साल का अंत चैंपियंस के रूप में करेंगे।