WWE SummerSlam 2023 में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद फेमस Superstar की फैन से हुई लड़ाई, वीडियो आया सामने

Ujjaval
WWE सुपरस्टार की हुई फैन से लड़ाई
WWE सुपरस्टार की हुई फैन से लड़ाई

Logan Paul: WWE सुपरस्टार लोगन पॉल (Logan Paul) के लिए समरस्लैम (SummerSlam 2023) काफी यादगार साबित हुआ। उन्होंने शो की शुरुआत में रिकोशे (Ricochet) का सामना किया और एक बड़ी जीत दर्ज की। लोगन पॉल को अपने भाई का मैच देखने जाना था और इसी वजह से वो शो की शुरुआत में लड़ते हुए दिखाई दिए। पॉल SummerSlam के बाद असल जीवन की फाइट का हिस्सा बन गए।

Ad

लोगन पॉल और भाई जेक पॉल दोनों ही काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। लोगन प्रोफेशनल रेसलिंग का हिस्सा बने हुए हैं, वहीं जेक बॉक्सिंग करते हैं। दोनों भाइयों का एक ही दिन मैच था। लोगन ने बड़ी जीत दर्ज की। दूसरी ओर डैलस टेक्सस में उनके भाई जेक का सामना नेट डिआज़ से बॉक्सिंग मैच में हुआ। यहां जेक ने जीत दर्ज की। पॉल ब्रदर्स के लिए दिन काफी बेहतरीन रहा।

WWE SummerSlam 2023 के ठीक बाद लोगन पॉल अपने भाई जेक पॉल का बॉक्सिंग मैच देखने गए। इसी बीच रिंगसाइड पर बवाल मच गया और वो एक फैन के साथ बहस का हिस्सा बने। बाद में लोगों ने बीच में दखल देकर चीज़ों को शांत किया। इस चीज़ ने कई सारे फैंस का ध्यान खींचा।

आप नीचे लोगन पॉल की फैन के साथ हुई बहस का वीडियो देख सकते हैं:

Ad

लोगन पॉल कभी भी लड़ने से पीछे नहीं हटते हैं और वो हमेशा ही बड़बोला होने के कारण चर्चा का विषय रहे हैं। बॉक्सिंग मैच के दौरान फैन ने संभावित तौर पर लोगन पॉल के बारे में कुछ गलत बोला होगा और इसी वजह से वो गुस्से में नज़र आए।

WWE SummerSlam 2023 में Logan Paul ने चीटिंग से जीता मैच

Ad

SummerSlam 2023 में लोगन पॉल और रिकोशे ने बेहतरीन रेसलिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया। उन्होंने कई अच्छे मूव्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और अंत में रिकोशे जीत के करीब आ गए थे। इसी बीच लोगन पॉल ने ब्रास नकल्स पहनकर रिकोशे पर हमला किया। रेफरी यह चीज़ नहीं देख पाए और पॉल ने पिन करके बड़ी जीत दर्ज की। अब देखना होगा कि लोगन की WWE में किस सुपरस्टार के साथ दुश्मनी देखने को मिलती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications