Bray Wyatt: WWE ने पिछले साल एक बहुत बड़ा फैसला लेकर सभी को चौंका दिया था। जुलाई 2021 को WWE ने दिग्गज ब्रे वायट (Bray Wyatt) को कंपनी से रिलीज कर दिया था। इसके बाद बहुत आरोप WWE के ऊपर लगे थे। फैंस ने रेड ब्रांड के एपिसोड में वायट के नाम के चैंट्स भी लगाए थे। तब से लेकर अभी तक ब्रे वायट ने किसी कंपनी में अपना डेब्यू नहीं किया है। WWE में लगातार उनकी वापसी की खबरें चलती रहती है। एक बार फिर उनकी वापसी की खबरें सामने आ रही हैं और ये सुनकर फैंस जरूर उत्साहित होंगे। क्या WWE में ब्रे वायट एक फिर जबरदस्त वापसी कर फैंस को सरप्राइज देंगे?विंस मैकमैहन ने रिटायरमेंट ले लिया और अब WWE की जिम्मेदारी ट्रिपल एच के पास है। ट्रिपल एच के आने से कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे। पिछले हफ्ते कैरियन क्रॉस की वापसी हो गई। अब फैंस ब्रे वायट की वापसी की उम्मीद भी कर रहे हैं। फाइटफुल की रिपोर्ट में कहा गया है कि WWE अब वायट की वापसी का प्लान तैयार कर रहा है। WWE में ऊपरी लेवल पर ये बात इस समय चल रही है। Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappDo you all want me to run a report tomorrow on why some WWE higher ups believe they are more likely to regain Bray Wyatt now than before?Okay. FightfulSelect.com tomorrow891127Do you all want me to run a report tomorrow on why some WWE higher ups believe they are more likely to regain Bray Wyatt now than before?Okay. FightfulSelect.com tomorrow https://t.co/htsF1zToKYइस ट्वीट से आपको बहुत कुछ पता चल रहा होगा कि वायट की वापसी संभव है। अगर वायट की वापसी होगी तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा। वायट ने आजतक बहुत अच्छा काम किया। बहुत कम समय में अपने गिमिक में वो बदलाव कर लेते थे। शायद ऐसा कोई अन्य रेसलर नहीं कर पाता था। WWE में उनकी कई ऐतिहासिक राइवलरी भी रही है।वायट की वापसी होगी तो इस बार भी वो एक अलग अंदाज में नजर आएंगे। पहले कहा जा रहा था कि वायट AEW में कदम रखेंगे लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। इसका मतलब साफ है कि WWE में उनके आने के चांस बहुत ज्यादा है। अब देखना होगा कि ब्रे वायट को लेकर आगे क्या बड़ा अपडेट फैंस के लिए सामने आता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।