गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले का सैगमेंट विवादों के घेरे में आया, दिग्गज ने WWE के ऊपर लगाए गंभीर आरोप

WWE दिग्गज गोल्डबर्ग ने वापसी कर बॉबी लैश्ले को दी थी चुनौती
WWE दिग्गज गोल्डबर्ग ने वापसी कर बॉबी लैश्ले को दी थी चुनौती

WWE समरस्लैम (SummerSlam) के लिए गोल्डबर्ग (Goldberg) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के बीच मैच का ऐलान जल्द ऑफिशियल हो जाएगा। इस हफ्ते WWE रॉ (Raw) में गोल्डबर्ग ने वापसी कर लैश्ले को चुनौती दी थी। पूर्व WWE राइटर विंस रूसो ने गोल्डबर्ग और लैश्ले के बीच हुए सैगमेंट को लेकर नकारात्मक टिप्पणी दी है। विंस रूसो को MVP का रोल इस सैगमेंट में पसंद नहीं आया। विंस रूसो ने कहा कि MVP ने जिस अंदाज में लैश्ले को रोका वो वास्तविक चीज नहीं लग रही थी।

Ad
Ad

पूर्व WWE राइटर विंस रूसो ने दिया बहुत बड़ा बयान

दरअसल गोल्डबर्ग ने WWE चैंपियनशिप के लिए लैश्ले को चुनौती दी। इसके बाद लैश्ले को गुस्सा आ गया और वो गोल्डबर्ग को मारने के लिए जा रहे थे। MVP ने लैश्ले को समझाया और उन्हें पीछे किया। लैश्ले का गुस्सा MVP ने शांत किया और इस सैगमेंट का अंत हुआ। विंस रूसो ने कहा,

MVP को इन दोनों को अलग नहीं करना चाहिए था। MVP ने जो किया उससे मुझे बहुत नफरत हुई। पूरे लॉकर रूम को इससे निराशा हुई होगी। इन चीजों को अच्छे से जाने दो। ये सीन एकदम खराब रहा था और कोई भी इससे प्रभावित नहीं हुआ होगा।

youtube-cover
Ad

SummerSlam के मैच कार्ड में बॉबी लैश्ले और गोल्डबर्ग के बीच धमाकेदार मैच देखने को मिलेगा। कई रिपोर्ट्स में ये बात पहले ही कह दी गई थी कि गोल्डबर्ग वापसी कर लैश्ले को चुनौती देंगे और ये बात एकदम सच साबित हुई। फैंस को अब एक धमाकेदार मैच देखने को मिलेगा। गोल्डबर्ग को इस बार वापसी पर पॉजिटिव रिएक्शन भी मिला।

गोल्डबर्ग को लेकर लैश्ले काफी गुस्से में नजर आए थे लेकिन MVP ने उन्हें रोका। काफी देर तक MVP उन्हें समझाते रहे थे। गोल्डबर्ग इस दौरान हंसते हुए नजर आए। विंस रूसो ने इस सैगमेंट को लेकर WWE के ऊपर आरोप लगाए है। शायद कई लोगों को MVP का ये रोल पसंद नहीं आया। खैर अब सभी की नजरें Raw के अगले एपिसोड पर होंगी। गोल्डबर्ग और लैश्ले का आमना-सामना एक बार फिर होगा। इस बार लैश्ले कुछ खास करते हुए नजर आ सकते हैं।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications