Roman Reigns के भाई का हो रहा है जमकर विरोध, WWE फैंस ने दिखाया गुस्सा; Triple H की गलती पड़ रही भारी?

Ujjaval
जे उसो का विरोध हो रहा है (Photo: WWE.com)
जे उसो का विरोध हो रहा है (Photo: WWE.com)

WWE Fans Disliking Jey Uso Video: WWE WrestleMania में जे उसो (Jey Uso) और गुंथर (Gunther) के बीच मैच देखने को मिलने वाला है। दोनों ही वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए आमने-सामने आएंगे। जे को पिछले कुछ महीनों में बतौर बेबीफेस फैंस का काफी अच्छा सपोर्ट मिला है और इसी वजह से अब उन्हें WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर टाइटल मैच लड़ने का मौका मिल रहा है। हाल ही में जे उसो की कुछ गलतियों के कारण फैंस का जमकर गुस्सा फूट रहा है और उनका विरोध भी हो रहा है।

Ad

जे उसो ने Raw के आखिरी एपिसोड में ऑस्टिन थ्योरी का सामना किया था। इसी बीच उसो ने कुछ ही सेकेंड में थ्योरी को हरा दिया था। यह चीज फैंस को पसंद नहीं आई, क्योंकि थ्योरी जबरदस्त स्टार हैं और जे से उनके कड़ी टक्कर वाले मैच की उम्मीद थी। हालांकि, ट्रिपल एच ने ऑस्टिन को कमजोर दिखाने की गलती की और यही फैंस द्वारा जे को खराब रिएक्शन मिलने का बड़ा कारण है। जे उसो ने कुछ गलतियां भी की। उन्होने मैच में बोच करते हुए गलत तरीके से स्पीयर लगाया। इसके साथ ही मैच के बाद उन्होंने ए टाउन डाउन अंडर पर डाइव लगाते समय भी बोच कर दिया।

यह चीज अब उन्हें काफी हेट दिला रही है और ट्रिपल एच की थ्योरी को कुछ सेकेंड में हार दिलाने की गलती उनपर भारी पड़ रही है। रोमन रेंस के भाई जे उसो के Raw में सैगमेंट की वीडियो WWE ने पोस्ट की और इसपर लाइक से कई गुना ज्यादा डिस्लाइक मौजूद है। इससे फैंस की नाराजगी के बारे में पता चलता है। जे उसो से जुड़ी इस वीडियो को अब तक 5 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा और इसमें से 69 हजार से ज्यादा डिस्लाइक हो चुके हैं। सिर्फ 14 हजार के करीब लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।

Ad

WWE सुपरस्टार जे उसो ने WrestleMania 41 में गुंथर के खिलाफ मैच कैसे हासिल किया?

जे उसो ने मेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया और तगड़ा प्रदर्शन किया। वो अंत तक गए और जॉन सीना जैसे दिग्गज से उनकी टक्कर हुई। जे ने अंत में जॉन को एप्रन से नीचे धकेला और जीत हासिल कर ली। जे का जीतना कई फैंस को एकदम ही हैरान कर गया था। इसके बाद उसो ने WrestleMania में अपने विरोधी के रूप में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को चुना। देखना होगा कि दोनों का यह मैच कैसा रहता है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications