Mandy Rose Angry Reply: WWE में इस समय स्टैफनी वकेर (Stephanie Vaquer) डबल चैंपियन बनी हुई हैं। वो NXT विमेंस चैंपियनशिप के साथ-साथ विमेंस नॉर्थ अमेरिकन टाइटल भी होल्ड कर रही हैं। WWE द्वारा उन्हें NXT इतिहास की पहली डबल चैंपियन बताया जा रहा है। यह चीज मैंडी रोज़ को पसंद नहीं आई और उन्होंने गुस्से में बहुत बड़ा बयान दिया है।
मैंडी रोज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की। इसमें उन्होंने उन फैंस के बारे में बात की, जो उनके WWE रन को नजरअंदाज कर रहे हैं और उन्हें डबल चैंपियन नहीं मान रहे हैं। मैंडी ने बताया कि वो सबसे पहली डबल चैंपियन थीं, जब उन्होंने NXT विमेंस टाइटल के साथ-साथ NXT UK विमेंस चैंपियनशिप भी होल्ड की थी। मैंडी ने फैंस को आड़े हाथ लेते हुए कहा,
"मेरे लिए मजेदार बात यह है कि जिन लोगों ने कभी चैंपियनशिप नहीं जीती है, वो सबसे पहले खड़े होकर इस बात की बहस कर रहे हैं कि किसे डबल चैंपियन काउंट किया जाना चाहिए। आप चीजों को लेकर जितनी चाहे, उतनी बहस कर सकते हैं लेकिन फिर भी मैंने एक ही समय पर दो चैंपियनशिप होल्ड की थी। मैंने उन्हें यूनिफाइड किया था, धन्यवाद! आपको जो बोलना है, आप बोलिए। किसे फर्क पड़ता है? मैंने डबल चैंपियन थीं। कुछ भी हो लेकर यह फैक्ट है कि मैंने ऐसा किया था। इसी वजह से आप लोग सिर्फ फैक्ट चेक कर सकते हैं और मैं लगातार जीतते रहूंगी। उम्मीद है कि आपका दिन अच्छा होगा।"
आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:
WWE में मैंडी रोज़ डबल चैंपियन कब बनी थीं?
मैंडी रोज़ ने Halloween Havoc 2021 में राकेल रॉड्रिगेज़ को स्ट्रीट फाइट मैच में हराया था और वो NXT विमेंस चैंपियन बन गई थीं। यह उनकी WWE में पहली चैंपियनशिप जीत थी। रोज़ ने इसके बाद चैंपियन के रूप में तगड़ा प्रदर्शन किया और लगातार अपने टाइटल को दांव पर भी लगाया। WWE ने बाद ने NXT UK ब्रांड को बंद करने का फैसला किया। इसी के चलते वहां की सभी चैंपियनशिप को NXT के टाइटल के साथ यूनिफाइड करने का फैसला किया गया।
2022 के Worlds Collide इवेंट में NXT विमेंस चैंपियन मैंडी रोज़ ने मेको सतोमुरा को यूनिफिकेशन मैच में हरा दिया। इसी के चलते वो NXT UK विमेंस चैंपियन भी बन गईं। यहां से मैंडी एक साथ दो टाइटल होल्ड करने वाली स्टार बन गईं। दोनों टाइटल को WWE ने यूनिफाइड किया और फिर NXT विमेंस चैंपियनशिप के साथ आगे बढ़ा गया। बता दें कि उन्हें दिसंबर 2022 में रिलीज कर दिया गया। शायद मैंडी के डबल चैंपियन नहीं होने का जिक्र करके WWE उन्हें अपने इतिहास से मिटाने का प्रयास कर रहा है।