Bobby Lashley, Drew Mcintyre समेत कई बड़े WWE Superstars ने भारतीय फैंस को 'हैेप्पी दिवाली' किया विश, दिया खास संदेश

WWE सुपरस्टार्स ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले
WWE सुपरस्टार्स ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले

WWE: मौजूदा समय में कई भारतीय सुपरस्टार्स WWE का हिस्सा हैं और दीपावली के शुभ अवसर पर वीर महान (Veer Mahaan), सांगा (Sanga) समेत कई भारतीय सुपरस्टार्स अपने फैंस को शुभकामनाएं दे चुके हैं। दूसरे देशों से आने वाले WWE सुपरस्टार्स भी इस चीज़ में पीछे नहीं हैं और वो सोशल मीडिया के जरिए अपने भारतीय फैंस को 'हैेप्पी दिवाली' विश कर चुके हैं।

Ad

कई बड़े WWE सुपरस्टार्स ने भारतीय फैंस को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी

youtube-cover
Ad

एलेक्सा ब्लिस, लिव मॉर्गन, ड्रू मैकइंटायर, बॉबी लैश्ले और ब्रॉन ब्रेकर ने WWE द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो के जरिए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी। बॉबी लैश्ले ने भारतीय फैंस को संबोधित करते हुए कहा-

"मैं आपको हैप्पी और सेफ दिवाली विश करता हूं।"

लिव मॉर्गन ने कहा-

"अपने सपनों का पीछा करते रहें। आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।"

रे मिस्टीरियो ने कहा-

"मैं सभी को हैप्पी और आनंदपूर्ण दिवाली विश करता हूं।"

यही नहीं, फिन बैलर ने भी हैप्पी दिवाली विश किया और उनका दिवाली विश करने का तरीका काफी अलग था। बता दें, वीर महान ने कुछ समय पहले ट्वीट करते हुए भारतीय फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी थी। इसी ट्वीट को रिट्वीट करके फिन बैलर ने वीर महान को दिवाली विश करते हुए कहा-

"हैप्पी दिवाली भिया।"

देखा जाए तो फिन बैलर का हिन्दी शब्द का इस्तेमाल करके दिवाली की शुभकामनाएं देना आर्श्चयजनक है। वीर महान ने भी जल्द ही फिन बैलर को जवाब देते हुए उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया। बता दें, फिन बैलर इस वक्त WWE Raw का हिस्सा हैं और जजमेंट लीडर के रूप में उन्होंने इस ब्रांड में अपना दबदबा स्थापित किया है।

Ad

वीर महान भी कुछ समय पहले तक Raw का ही हिस्सा हुआ करते थे। हालांकि, हाल ही में वीर महान को NXT का हिस्सा बनाते हुए उनका भारतीय सुपरस्टार सांगा के साथ रीयूनियन करा दिया गया। अब ये दोनों सुपरस्टार्स NXT में इंडस शेर टैग टीम के रूप में परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications