WWE के साथ 'सबसे भारी रेसलर' ने साइन किया बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, फैंस के लिए खुशखबरी, 2024 में AEW को कहा था अलविदा

WWE
दिग्गज को लेकर आई बड़ी न्यूज (Photo: WWE.com)

Mark Henry Officially Signs Major WWE Deal: WWE में मौजूदा समय में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जॉन सीना ने हील टर्न ले लिया है। कुछ नए चैंपियंस भी मिल गए हैं। आगे जाकर और भी बहुत कुछ होने वाला है। अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक पूर्व AEW स्टार और दिग्गज ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। ये फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। हम यहां पर मार्क हेनरी (Mark Henry) की बात कर रहे हैं। ये घोषणा SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड के बाद की गई।

Ad

विंस मैकमैहन के कार्यकाल के दौरान मार्क हेनरी ने 1996 से 2021 तक WWE में शानदार काम किया। WWE इतिहास के सबसे भारी रेसलर्स में से एक हेनरी रहे हैं। WWE में उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम की है। साल 2018 में हेनरी को हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था।

हेनरी ने साल 2021 में AEW में डेब्यू कर एक कोच की भूमिका निभाई। साथ ही साथ कमेंट्री के रोल में भी वो दिखाई दिए। टोनी खान के प्रमोशन के साथ तीन साल के रन के बाद हेनरी ने मई, 2024 में AEW छोड़ दिया। Ringside Collectibles ने सोशल मीडिया पर हेनरी का एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें हेनरी ने बताया कि WrestleMania 41 से पहले उन्होंने WWE के साथ लैजेंड्स कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। ये कहीं ना कहीं अच्छी खबर सभी के लिए है। हेनरी का अनुभव अब WWE में बहुत काम आएगा।

Ad

WWE में कोडी रोड्स और जॉन सीना की राइवलरी को लेकर दिया था बयान

Elimination Chamber 2025 में जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया था। द रॉक के इशारे पर उन्होंने ये काम किया। इस हफ्ते Raw के एपिसोड में दोनों का आमना-सामना हुआ था। हाल ही में Busted Open पॉडकास्ट पर मार्क हेनरी ने कोडी और सीना की राइवलरी को लेकर कुछ बातें कहीं। उन्होंने कहा,

जॉन सीना को डस्टी रोड्स बहुत पसंद करते थे। ये चीज शायद दुनिया को पता नहीं है। बैकस्टेज डस्टी उनसे बहुत ही शानदार अंदाज में बात करते थे। ये ही वो बातें हैं जो कोडी को दुखी कर रही हैं। अब ये बातें दुनिया को जानने की जरूरत भी है। मुझे उम्मीद है कि आगे जाकर कोडी अपने पिता और सीना की बातचीत की कोई ना कोई क्लिप सभी के सामने लाएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications