WrestleMania XL: WWE द्वारा रेसलमेनिया (WrestleMania) XL में फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज दिए जा सकते हैं। कुछ दिग्गजों की वापसी हो सकती है। खैर बहुत बड़े बॉडी बिल्डर जोई स्वॉल (Joey Swoll) ने मेगा इवेंट में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। उन्होंने खुद इस बात को कंफर्म किया है।हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। जिसमें देखा गया कि जिम में ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर की जोरदार बहस जोई स्वॉल के साथ हुई। खासतौर पर थ्योरी और जोई के बीच ज्यादा शब्दों का आदान-प्रदान देखने को मिला।जोई स्वॉल अब लगातार सोशल मीडिया के जरिए दोनों सुपरस्टार्स के ऊपर निशाना साध रहे हैं। वॉलर ने भी X पर स्वॉल को फ्लॉप बताया और कहा कि अगर वो बात करना चाहते हैं तो उन्हें ढूंढ लें। वॉलर ने जोई के फैनबेस पर भी निशाना साधा। वॉलर के बयान के बाद स्वॉल ने भी एक बड़ा ऐलान X पर किया। उन्होंने कहा कि वो WrestleMania XL में मौजूद रहेंगे। जोई ने अपनी इस पोस्ट पर दिग्गज सीएम पंक को भी टैग किया।WWE WrestleMania XL का हिस्सा होंगे ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलरअब देखना होगा कि WrestleMania XL में इनका आमना-सामना होता है या नहीं। अगर वहां पर कुछ बवाल हुआ तो चीजें और भी शानदार हो जाएंगी। WrestleMania XL का हिस्सा ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर भी होंगे। मेगा इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए सिक्स-पैक टैग टीम लैडर मैच होगा। इस मुकाबले में थ्योरी और वॉलर भी धमाल मचाएंगे। मैच के दौरान जोई स्वॉल इन दोनों सुपरस्टार्स का ध्यान भटका सकते हैं, जिस वजह से थ्योरी और वॉलर को हार का सामना करना पड़ सकता है।जोई स्वॉल आने वाले कुछ दिनों में ग्रेसन वॉलर और थ्योरी को लेकर अन्य बयान भी दे सकते हैं। ऐसे में माहौल और भी खराब हो सकता है। इसका नतीजा फैंस को WrestleMania XL में देखने को मिल सकता है। View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania XL में जोई स्वॉल के अलावा फैंस को कुछ और भी बड़े दिग्गज नज़र आ सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जॉन सीना और स्टीव ऑस्टिन भी सरप्राइज एंट्री मेगा इवेंट में कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा।