43 साल के रेसलर ने WWE में Roman Reigns के भाइयों को ड्रीम मैच के लिए ललकारा, रीयूनियन के बाद दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

WWE
Raw में द उसोज़ ने लड़ा बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Chris Sabin Wants Dream Match Against The Usos: WWE Raw में इस हफ्ते जे उसो (Jey Uso) और उनके मिस्ट्री पार्टनर का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर से हुआ। जे के रहस्यमयी साथी के रूप में उनके भाई जिमी उसो ने एंट्री, जिसकी उम्मीद सभी लगा रहे थे। दोनों का रीयूनियन देखने को मिला। जे और जिमी ने लंबे समय बाद WWE रिंग में टैग टीम मैच लड़ा। इन दोनों के इतिहास के बारे में आप सभी जानते हैं। दोनों ने टैग टीम डिवीजन में द उसोज़ नाम से खूब नाम कमाया। मोटर सिटी मशीन गन्स के क्रिस सैबिन की नज़रें भी अब इनके ऊपर हैं। उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

Ad

मोटर सिटी मशीन गन्स (एलेक्स शैली और क्रिस सैबिन) ने टैग टीम डिवीजन में बढ़िया काम किया है। दोनों को विश्वस्तरीय टीम का दर्जा मिला है। पिछले साल शैली और सैबिन ने SmackDown में डेब्यू किया था। दोनों ने बहुत जल्द टामा टोंगा और टांगा लोआ को हराकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमाया। ट्रिपल एच ने भी उनकी जीत पर खुशी जताई। शैली और सैबिन ने इसके बाद जबरदस्त एक्शन दिखाया था।

द उसोज़ के रीयूनियन होने बाद उन्हें एक ड्रीम मैच के लिए भी चुनौती मिल गई है। मोटर सिटी मशीन गन्स के 43 साल के क्रिस सैबिन ने अपनी बात रखी है। वो द उसोज़ के साथ मुकाबला चाहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा,

मोटर सिटी मशीन गन्स vs द उसोज़। आप यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि यहां पर चांस है।
Ad

WWE WrestleMania 41 में किसके साथ होगा जे उसो का मैच?

द उसोज़ को क्रिस सैबिन ने मैच के लिए ललकार दिया है। अब देखना होगा कि फ्यूचर में ये चीज संभव हो पाएगी या नहीं। वैसे मौजूदा समय में जे और जिमी उसो की कहानियां अलग चल रही हैं। WrestleMania 41 में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इनकी तगड़ी राइवलरी चल रही है। अब इसमें जे का साथ देने के लिए जिमी भी शामिल हो गए हैं। जिमी ने Raw के एपिसोड में बैकस्टेज द रिंग जनरल को थप्पड़ मारा। दोनों के बीच अगले हफ्ते मैच होने वाला है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications