WWE SmackDown में नई ब्लडलाइन का कहर, 3 स्टार्स का हाल किया बेहाल, Roman Reigns का भी बना मजाक

WWE
WWE SmackDown में हुआ था बड़ा मैच

Solo Sikoa mocks Roman Reigns: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते अच्छा रहा। नई ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिला। हालांकि, एक मुकाबले में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को DQ के जरिए हार का सामना करना पड़ा। टांगा लोआ इस समय इंजरी के कारण बाहर चल रहे हैं। इसके बावजूद सोलो, जेकब फाटू और टामा टोंगा का जलवा बरकरार है। सिकोआ अपने कहर को बिल्कुल भी कम नहीं होने देना चाहते हैं। उन्होंने ये बात पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कही थी।

Ad

Survivor Series 2024 में ब्लडलाइन WarGames मैच में मिली हार के बाद सोलो सिकोआ और उनके साथी काफी गुस्से में लगे। पिछले हफ्ते उन्होंने एलए नाइट और एंड्राडे के ऊपर हमला किया था। इस हफ्ते सोलो का मुकाबला नाइट के खिलाफ हुआ। दोनों के बीच अच्छा मैच देखने को मिला। सोलो और नाइट ने जीत के लिए तगड़े हथकंडे अपनाए। सिकोआ ने रोमन रेंस की स्टाइल में सुपरमैन पंच लगाने की कोशिश कर उनका मजाक बनाया। रिंग के बाहर मेगास्टार ने जेकब फाटू और टामा टोंगा के ऊपर भी हमला किया। मुकाबले में सबकुछ सही जा रहा था लेकिन अंत में फाटू ने नाइट के ऊपर अटैक कर दिया। वहां से मामला बिगड़ गया और DQ के जरिए नाइट को जीत मिल गई।

स्थिति इतने में ही खत्म नहीं हुई। टोंगा और जेकब ने नाइट के ऊपर हमला जारी रखा था। सोलो ने फिर उन्हें समोअन स्पाइक लगाया। एंड्राडे और अपोलो क्रूज़ ने मेगास्टार को बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। नई ब्लडलाइन के सामने इन दोनों स्टार्स को भी झुकना पड़ा। सोलो ने एंड्राडे और अपोलो को भी समोअन स्पाइक लगाकर उनकी हालत खराब कर दी।

Ad

WWE Raw में होगा बहुत बड़ा मुकाबला

6 जनवरी, 2025 को Raw का Netflix में डेब्यू होगा। WWE ने इसे लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच इस ऐतिहासिक शो में ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिलेगा। SmackDown के एपिसोड में वीडियो पैकेज के जरिए रेंस ने सिकोआ को चुनौती पेश की। शो खत्म होने के बाद ट्रिपल एच ने मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान किया। ब्लडलाइन की स्टोरी अब और मजेदार हो गई है। रेंस और सोलो के बीच वन-ऑन-वन मैच का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications