WWE के 2 फेमस Superstars के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया, जल्द कंपनी को कहेंगे अलविदा?

WWE सुपरस्टार्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WWE सुपरस्टार्स मोटेंज फोर्ड (Montez Ford) और एंजेलो डॉकिंस (Angelo Dawkins) के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। स्ट्रीट प्रॉफिट्स टैग टीम के रूप में ये दोनों इस समय WWE में काम कर रहे हैं। इस समय लगातार अफवाहें सामने आ रही है कि दोनों का कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही खत्म होने वाला है। इन दोनों सुपरस्टार्स ने साल 2019 में WWE के साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। खबर ये भी आ रही है कि शायद ये दोनों दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करेंगे। ऐसा होगा तो फिर WWE के लिए ये बुरी खबर होगी।

Ad

WWE में अभी तक स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने काफी अच्छा काम किया

फाइटलफुल सलेक्ट ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा कि जल्द ही दोनों का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। वैसे दोनों के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी किसी के पास नहीं है। 1 जनवरी को Day 1 शो में द स्ट्रीट प्रॉफिट्स का मुकाबला रैंडी ऑर्टन और रिडल के साथ हुआ था। Raw टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुए इस मुकाबले में स्ट्रीट प्रॉफिट्स की हार हो गई थी।

इन दोनों सुपरस्टार्स ने सात साल पहले NXT में एंट्री की थी। NXT में इन दोनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त काम किया। फैंस ने भी इन दोनों सुपरस्टार्स को काफी सराहा। NXT टैग टीम चैंपियनशिप पर भी दोनों ने कब्जा जमाया था। रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड में भी स्ट्रीट प्रॉफिट्स का जलवा देखने को मिला। दोनों ब्रांड की टैग टीम चैंपियनशिप भी स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने अपने नाम की।

खैर रेड ब्रांड में दोनों सुपरस्टार्स इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। फिलहाल दोनों टाइटल पिक्चर में शामिल नहीं है। इनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अभी तक WWE की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इन दोनों सुपरस्टार्स ने भी कोई अपडेट अभी तक नहीं दिया है। वैसे WWE फैंस उम्मीद करेंगे कि ये दोनों दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कंपनी को काफी नुकसान होगा। टैग टीम डिवीजन इस समय WWE का काफी कमजोर नजर आ रहा है। अगर स्ट्रीट प्रॉफिट्स बाहर हो जाएंगे तो फिर और भी ये डिवीजन कमजोर पड़ जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications