WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने मेंस रंबल मैच में लगभग एक महीने बाद वापसी की थी। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वो नजर आए। WWE का अगला बड़ा इवेंट 19 फरवरी को एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) 2022 होगा। WWE ने इसके लिए कई मैचों का ऐलान कर दिया। WWE ने मैकइंटायर के मैच का ऐलान भी कर दिया है। ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला इस इवेंट में मैडकैप मॉस (Madcap Moss) के साथ होगा।WWE@WWE.@MadcapMoss finds himself in the path of @DMcIntyreWWE at #WWEChamber! ms.spr.ly/6016w6I9u9:09 AM · Feb 5, 2022749119.@MadcapMoss finds himself in the path of @DMcIntyreWWE at #WWEChamber! ms.spr.ly/6016w6I9u https://t.co/ErmKxvhsMsWWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने दिया शानदार प्रोमोफैंस को सऊदी अरब में मैकइंटायर और मैडकैप मॉस के बीच रीमैच देखने को मिलेगा। आपको बता दें पिछले महीने Day 1 इवेंट में भी इन दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। इस दौरान रिंगसाइड पर मॉस के साथ हैप्पी कॉर्बिन भी मौजूद थे। ये मैच काफी जबरदस्त रहा था। अंत में मैकइंटायर ने जीत हासिल कर ली थी। इस दौरान बैकस्टेज में मॉस और कॉर्बिन ने मैकइंटायर की गर्दन पर जबरदस्त अटैक किया था। हालांकि बाद में पता चला कि ये स्टोरीलाइन का हिस्सा था। मैकइंटायर की गर्दन में पिछले कुछ समय से दिक्कत चल रही थी। इस दिक्कत को दूर करने के लिए ही उन्होंने ब्रेक लिया था। मैकइंटायर की राइवलरी वापसी के बाद भी मॉस और कॉर्बिन के साथ जारी है। मेंस रंबल मैच में भी मैकइंटायर ने मॉस और कॉर्बिन को एलिमिनेट किया था। इस हफ्ते मैकइंटायर ने एंट्री कर जबरदस्त प्रोमो दिया। मैकइंटायर ने बताया उनके डॉक्टर ने कहा था कि वो Royal Rumble और WrestleMania तक फिट नहीं हो पाएंगे। मैकइंटायर ने कहा कि उन्होंने इस बीच काफी मेहनत की और अपने आपको फिट किया। मैकइंटायर ने इसके बाद कहा कि वो कॉर्बिन और मैडकैप मॉस से अपना बदला लेंगे। इस बीच कॉर्बिन ने एंट्री की और मैकइंटायर की जबरदस्त बेइज्जती की। मैडकैप मॉस ने मौके का फायदा उठाकर ड्रू मैकइंटायर के ऊपर अटैक करना चाहा लेकिन ये दांव उनके ऊपर उल्टा पड़ गया। ड्रू मैकइंटायर ने जबरदस्त अंदाज में मॉस को क्लेमोर किक मार दी। अब इन दोनों के बीच WWE Elimination Chamber 2022 में जबरदस्त मैच देखने को मिलेगा।WWE@WWENot so fast, @MadcapMoss. ⚔️#SmackDown @DMcIntyreWWE @BaronCorbinWWE7:31 AM · Feb 5, 20221198245Not so fast, @MadcapMoss. ⚔️#SmackDown @DMcIntyreWWE @BaronCorbinWWE https://t.co/JtfljJcc6D