WWE समरस्लैम में जिस मैच का इंतजार सभी को था वो आखिरकार हो गया। ड्रू मैकइंटायर और रैंडी ऑर्टन के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। WWE रेसलमेनिया के बाद से पहली बार बड़ी चुनौती मैकइंटायर के लिए थी। ये मैच काफी शानदार रहा क्योंकि दोनों सुपरस्टार्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। मैकइंटायर ने यहां रैंडी ऑर्टन को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। You never saw the BACKSLIDE coming.@DMcIntyreWWE is STILL your #WWEChampion! #SummerSlam pic.twitter.com/1LXG26neSU— WWE (@WWE) August 24, 2020ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam में माता-पिता के सामने बेटे के ऊपर हुआ खूनी हमला, देखकर फैंस के छलके आंसू WWE चैंपियनशिप के लिए मैच रहा जबरदस्तमैच की शुरूआत में रैंडी ऑर्टन आए। मैकइंटायर ने आकर रैंडी के ऊपर हमला करना शुरू किया लेकिन रैंडी बार-बार बाहर चले जा रहे थे। इसके बाद रैंडी ने भी आरकेओ मारने की कोशिश की लेकिन मैकइंटायर बच गए। मैकइंटायर इस दौरान काफी गुस्से में नजर आए। काफी देर बार रैंडी ऑर्टन ने वापसी की।#TheViper's locked in early.#SummerSlam #WWEChampionship @RandyOrton pic.twitter.com/7ZsqJkCFmB— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 24, 2020रैंडी ने इसके बाद लगातार मैकइंटायर को एनाउंस टेबल पर मारा। और फिर रिंग के बाहर सुपलैक्स भी दिए। इस दौरान दोनों ने लगातार एक दूसरे के घुटने पर हमला किया। रैंंडी के ऊपर फिगर फोर मैकइंटायर ने लगाया लेकिन रैंडी ने मैकइंटायर की आंख पर अटैक कर दिया और खून निकाल दिया। मैकइंटायर ने गुस्से में रैंडी पर करारा हमला कर दिया। काफी देर बार ऑर्टन पॉवरस्लैम देकर कवर किया। रैंडी इसके बाद काफी थके हुए से नजर आए। काफी हार्डकोर मैच ये हुआ। किसी ने सोचा नहीं था कि इतना एक्शन इस मैच में दिखेगा। दोनों सुपरस्टार्स के सिर से काफी खून निकल रहा था।काफी देर बार रैंडी ने पंट किक मारने की कोशिश की लेकिन मैकइंटायर ने उठाकर उन्हें पटक दिया। मैकइंटायर ने इसके बाद क्लेमोर किक मारने की तैयार की लेकिन रैंडी हट गए। रैंडी ने इसके बाद आरकेओ मारने की कोशिश की लेकिन मैकइंटायर ने रोलअप कर के ये मैच जीत लिया और अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। Back. And. Forth. We. Go.#SummerSlam #WWEChampionship @DMcIntyreWWE @RandyOrton pic.twitter.com/1yhyagENpm— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 24, 2020The champ is FEELIN' IT.#SummerSlam #WWEChampionship @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/fOU39HtUDL— WWE Universe (@WWEUniverse) August 24, 2020 इस मैच में एक्शन जरूर देखने को मिला लेकिन अंत जैसा हुआ वो किसी ने सोचा नहीं। हालांकि फैंस ने सोचा था कि रैंडी ऑर्टन इस बार जीतेंगे लेकिन मैकइंटायर ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये मैच काफी शानदार रहा। रैंडी ऑर्टन इस मैच में काफी धीमे नजर आए। जिस तरह का रूप पिछले तीन महीने में दिखा था वो रूप यहां नजर नहीं आया। खैर ऐसा लग रहा है कि इन दोनों की ये फ्यूड आगे भी बढ़ेगी। रैंडी ऑर्टन के नए रूप को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये स्टोरी आगे जरूर जाएगी।ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam रिजल्ट्स LIVE- 23 अगस्त, 2020