WWE में The Rock की वापसी पर रोने लगा था 40 साल का फेमस Superstar, The Bloodline के खिलाफ बोलने से पहले दी थी खास सलाह

WWE
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया देखकर आपको भी मजा आएगा (Photo: WWE.com)

Nia Jax Emotional Reaction The Rock Return: WWE ने हाल ही में "Behind the Curtain" डॉक्यूमेंट्री रिलीज की। जिसमें द रॉक (The Rock), ट्रिपल एच, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने WrestleMania XL की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है। घंटे भर की इस फिल्म में रियल लाइफ की ब्लडलाइन सदस्य और 40 साल की नाया जैक्स (Nia Jax) का भी रिएक्शन सामने आया है।

Ad

1 जनवरी, 2024 को हुआ रेड ब्रांड का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहा था। द रॉक ने इस एपिसोड में वापसी कर जिंदर महल से कंफ्रंट किया। दोनों के बीच जबरदस्त प्रोमो हुआ। दोनों के बीच तगड़ा एक्शन भी देखने को मिला और अंत में महल के ऊपर द ग्रेट वन भारी पड़े।

इसके बाद द रॉक ने हेड ऑफ द टेबल का स्थान लेने की बात भी कही थी। उन्होंने रेंस के साथ मुकाबले के संकेत भी दिए। यहां से मेनिया में रोमन रेंस और द रॉक के बीच मैच की अटकलें काफी तेज हो गईं थी।

WrestleMania XL: Behind the Curtain में बैकस्टेज द रॉक को देखकर नाया जैक्स की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दिखाई गई है। रॉक को देखकर नाया लगभग रोने लग गईं थी। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। जैक्स ने रॉक से कहा कि ब्लडलाइन की टॉप पोजिशन के बारे में बयान देने से पहले वो मजे करें। ये एक खास सलाह नाया ने उन्हें दी थी।

youtube-cover
Ad

WWE ने WrestleMania XL के प्लान में किया था बड़ा बदलाव

WrestleMania XL में पहले द रॉक और रोमन रेंस का मैच तय किया था लेकिन बाद में सबकुछ बदल दिया गया। दरअसल फैंस कोडी और रेंस के बीच मैच देखना चाहते थे। फैंस के निगेटिव रिएक्शन के कारण कंपनी को अपने प्लान में बदलाव करना पड़ा।

WWE ने फैंस का मूड देखते हुए WrestleMania XL में रोमन और कोडी के बीच मुकाबला तय किया। हालांकि, इस राइवलरी में द रॉक भी शामिल हुए। WWE ने बहुत ही शानदार अंदाज में इस फ्यूड में रॉक को शामिल कर सभी को चौंका दिया। इसके बाद WrestleMania XL नाईट 1 में रॉक और रोमन का मुकाबला सैथ रॉलिंस और कोडी के साथ हुआ। वहीं नाईट 2 में रेंस ने अपने टाइटल को कोडी के खिलाफ डिफेंड किया। इन दोनों मुकाबलों में फैंस को बहुत मजा आया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications