WWE में आगामी टाइटल मैच के लिए नई शर्त का ऐलान, क्या अगले हफ्ते रचा जाएगा इतिहास?

WWE
WWE SmackDown में होगा जबरदस्त मुकाबला (Photo: WWE.com)

WWE Announces Massive Stipulation Upcoming Title Match: WWE SmackDown का अगले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहेगा। फैंस को एक तगड़ा वर्ल्ड टाइटल मैच देखने को मिलेगा। बर्लिन में होने वाले इस शो में नाया जैक्स (Nia Jax) अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को मीचीन के खिलाफ डिफेंड करेंगी। दोनों के बीच होने वाले मुकाबले में कंपनी ने नई शर्त भी जोड़ दी है। इस मैच में अब फैंस को बहुत मजा आएगा।

Ad

SummerSlam 2024 में नाया जैक्स को बड़ी सफलता मिली थी। उन्होंने बेली को हराकर टाइटल जीता। मेन रोस्टर में करीब छह साल बाद उन्होंने चैंपियनशिप हासिल की। कंपनी ने इस बार उनके ऊपर भरोसा जताया है। पिछले हफ्ते SmackDown के दौरान बैकस्टेज ये ऐलान किया गया था कि मीचीन विमेंस टाइटल के लिए नंबर वन कंटेंडर हैं।

इस हफ्ते SmackDown में मीचीन का एक वीडियो पैकेज दिखाया गया, जिसमें उन्होंने आगामी टाइटल मैच को हाइप किया। मीचीन ने खुद बताया कि अगले हफ्ते बर्लिन में नाया जैक्स और उनके बीच स्ट्रीट फाइट मैच होगा। बड़ी शर्त जुड़ने से फैंस भी मुकाबले के लिए अब बहुत उत्साहित रहेंगे। आप सभी को पता है कि दोनों हमेशा से तगड़ा प्रदर्शन रिंग में करते आए हैं।

Ad

SmackDown में ही बैकस्टेज नाया जैक्स का सैगमेंट भी देखने को मिला। टिफनी स्ट्रैटन और प्रिटी डेडली उनका क्राउन ठीक कर रहे थे। मौजूदा चैंपियन ने कहा कि वो अगले हफ्ते मीचीन से बदला लेंगी। कुछ देर बाद जैक्स ने चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन को कहते सुना कि स्ट्रैटन अगले हफ्ते होने वाले टाइटल मैच में अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन कर सकती हैं। ये बहुत ही मजेदार पल था।

Ad

WWE SmackDown में मीचीन ने मचाया था बवाल

SmackDown में पिछले हफ्ते नाया जैक्स का सेलिब्रेशन सैगमेंट हुआ था। उनकी शानदार एंट्री ने सभी का दिल जीत लिया था। इस सैगमेंट को टिफनी स्ट्रैटन ने होस्ट किया। प्रिटी डेडली भी रिंग में इस दौरान मौजूद थे। सभी ने जश्न मनाया लेकिन अंत में मीचीन ने केंडो स्टिक से हमला कर बवाल मचा दिया। जैक्स का सेलिब्रेशन एकदम खराब हो गया था। वो इसके बाद बहुत गुस्से में नज़र आईं थीं।

खैर SummerSlam 2024 में टाइटल जीतने के बाद अगले हफ्ते नाया जैक्स का पहला डिफेंस होगा। मीचीन से उन्हें तगड़ी चुनौती मिलेगी। वो मेन रोस्टर में अपना पहला वर्ल्ड टाइटल जीतकर इतिहास भी रच सकती हैं। इस दौरान सभी की नज़रें टिफनी स्ट्रैटन पर भी होंगी। वो अगर अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन कर देंगी तो फिर मामला बहुत ही धमाकेदार हो जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications