WWE में 28 साल के बॉडीबिल्डर की ब्लॉकबस्टर एंट्री, दिग्गज का ऑफिशयल ऐलान, रोस्टर के लिए बड़ा खतरा?

WWE
Royal Rumble 2025 में दिख सकता है जलवा (Photo: WWE.com)

Nick Khan Confirm Arrival Of Jordynne Grace: जॉर्डिन ग्रेस (Jordynne Grace) ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। कुछ दिन पहले रिपोर्ट में ये खबर सामने आई थी लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई है। WWE के प्रेसिडेंट निक खान ने इसका खुलासा किया है। खान हाल ही में टाउन ऑफ हॉल मीटिंग का एक हिस्सा थे, जहां ट्रिपल एच के साल 2025 के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की घोषणा की गई। दिग्गज ने कहा कि उन्हें आगे के लिए जॉर्डिन से काफी उम्मीदें हैं।

Ad

28 साल की जॉर्डिन ग्रेस ने बहुत कम समय में रेसलिंग की दुनिया में अपना बड़ा नाम बना लिया है। वो बॉडीबिल्डर भी रह चुकी हैं। TNA में उन्हें काफी सफलता मिली। उन्होंने 3 बार TNA नॉकआउट वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके अलावा एक-एक बार उन्होंने डिजिटल मीडिया चैंपियनशिप और नॉकआउट टैग टीम चैंपियनशिप जीती। WWE ने हाल के दिनों में अपने विमेंस डिवीजन को काफी मजबूत किया है। ग्रेस के आने से तो अब चार चांद लग जाएंगे। वो रोस्टर के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं।

PWInsider के अनुसार टाउन ऑफ हॉल मीटिंग में निक खान ने ब्लॉकबस्टर साइनिंग जॉर्डिन ग्रेस की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें ग्रेस से काफी उम्मीदें हैं। खान ने ऑफिशियल तौर पर स्वीकार किया है ग्रेस ने कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

Ad

WWE Royal Rumble 2025 में दिख सकता है जॉर्डिन ग्रेस का जलवा

जॉर्डिन ग्रेस ने पिछले साल विमेंस रॉयल रंबल मैच में भी एंट्री की थी। इसके बाद उनका जलवा NXT में भी दिखा था। खैर ग्रेस अब TNA को अलविदा कहकर WWE में आ गई हैं। अब उनके पास अपनी ताकत दिखाने के पूरे चांस हैं। Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होगा। वहां पर होने वाले विमेंस रंबल मैच में ग्रेस आ सकती हैं। कंपनी ने जरूर ये प्लान बनाया होगा।

हो सकता है कि वो रंबल मैच की विजेता ही बन जाएं। WWE में कब क्या हो जाए किसी को कुछ पता नहीं रहता है। WWE द्वारा उन्हें शुरूआत में ही बड़ा पुश देकर आगे बढ़ाया जा सकता है। वैसे देखा जाए तो कहीं ना कहीं ये अच्छा कदम भी होगा। अब देखना होगा कि ग्रेस का WWE रन आगे कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications