WWE में दिग्गज की वापसी को लेकर बहुत बड़ा अपडेट, जल्द दिख सकता है रिंग में जलवा, फैंस के लिए खुशखबरी

Nikki Bella, WWE
Royal Rumble मैच में एंट्री करती हुई निकी बैला (Photo: WWE.com)

Nikki Bella Return Update: WWE में अक्सर कई रेसलर्स वापसी करते हैं। रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) ने एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2025) के दौरान वापसी की थी। WrestleMania 41 करीब है और इस इवेंट से पहले अब एक स्टार की वापसी पर अपडेट आया है। कुछ महीनों पहले नजर आई WWE दिग्गज निकी बैला के रिटर्न को लेकर खुलासा हुआ है।

Ad

निकी बैला ने WWE के साथ सालों तक काम किया है। उन्हें और उनकी बहन ब्री बैला को 2021 में Hall of Fame का हिस्सा बनाया गया था। इसके बाद 2023 में उन्होंने कंपनी से दूरी बना ली थी। निकी ने 2025 के Royal Rumble मैच में एंट्री की थी। उस समय यह जानकारी सामने आई थी कि वह लंबे समय तक कंपनी में काम करेंगी।

अब इसको लेकर Fightful Select ने बताया है कि वह कंपनी के साथ अच्छे रिश्ते रखती हैं, और पार्ट-टाइम शेड्यूल में काम करती हुई नजर आ सकती हैं। इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी उनके साथ और काम करना चाहती है, तो उनकी अपीयरेंस पर ध्यान देना जरूरी है। इससे संकेत मिलते हैं कि निकी की कुछ समय बाद रिंग में दोबारा वापसी हो सकती है। यह उनके फैंस के लिए खुशखबरी है।

youtube-cover
Ad

इस साल के Royal Rumble मैच का हिस्सा रहीं निकी बैला ने इस प्रीमियम लाइव इवेंट में एकदम से नजर आकर सबको चौंका दिया था। यह बात और है कि वह इस मुकाबले को जीतने में असफल रही थीं। इस मुकाबले को शार्लेट फ्लेयर ने जीता था। अब देखना होगा कि जब निकी बैला वापसी करती हैं तो उनका सामना किस रेसलर से होता है।

WWE Evolution 2018 में नजर आ चुकी हैं निकी बैला

WWE के अब तक के एकमात्र विमेंस स्टार्स वाले प्रीमियम लाइव इवेंट Evolution 2018 में निकी बैला का सामना उस समय की Raw विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी से हुआ था। उस मुकाबले में उन्होंने टाइटल जीतने का असफल प्रयास किया था। हाल के समय में यह खबर आई थी कि कंपनी इस साल उस प्रीमियम लाइव इवेंट को फिर से करने का प्लान बना रही है। अगर ऐसा होता है तो देखना होगा कि इसमें निकी बैला की क्या भूमिका रहती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications