WWE मनी इन द बैंक (Money In The Bank) 2021 की शुरूआत शानदार हुई। विमेंस लैडर मैच ने फैंस का दिल जीत लिया। विमेंस लैडर मैच का अंत अलग तरह से हुआ। 32 साल की WWE सुपरस्टार निकी एश ने काफी जद्दोजहद के बाद ब्रीफकेस अपने नाम कर लिया। निकी इस मैच में जीत जाएंगी इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। मैच के अंत से जरूर फैंस काफी निराश हुए होंगे। निकी के लिए जरूर ये बहुत बड़ा पल होगा।She just snuck up on EVERYONE and grabbed that contract.Congratulations, #NikkiASH @NikkiCrossWWE! #MITB pic.twitter.com/TDRSnPDQSU— WWE (@WWE) July 19, 2021WWE सुपरस्टार निकी एश ने जीता ब्रीफकेसविमेंस Money in the Bank लैडर मैच के लिए Raw की तरफ से नेओमी, असुका, एलेक्सा ब्लिस और निकी एश ने हिस्सा लिया था। वहीं SmackDown की तरफ से लिव मॉर्गन, जेलिना वेगा, नटालिया और टमीना नजर आईं। ये मैच काफी अच्छा साबित रहा लेकिन अंत काफी निराशाजनक रहा। फैंस ने सोचा था कि कुछ सरप्राइज इस मैच में मिलेगा लेकिन निकी ने आसानी से ब्रीफकेस हासिल कर लिया।सभी सुपरस्टार्स ने शुरूआत से ही ब्रीफकेस हासिल करने के लिए बहुत कुछ किया। एलेक्सा ब्लिस हमेशा की तरह अलग ही रूप में नजर आईं। लिव मॉर्गन ने इस मैच में सबसे शानदार परफॉर्मेंस दी। कई बार लगा कि लिव ये मैच जीत जाएंगी लेकिन नटालिया ने उन्हें रोक कर रखा था। मैच के अंत में सभी विमेंस सुपरस्टार्स लैडर के टॉप पर थी और एक दूसरे पर हमला कर रही थी। अचानक से निकी एश ने चुपचाप ब्रीफकेस निकाल लिया। ये बात किसी अन्य सुपरस्टार्स को पता नहीं चली। ये देखकर सभी सुपरस्टार्स काफी निराश भी नजर आईं।THIS CONTRACT IS ANYBODY'S. #MITB pic.twitter.com/5OsJvvJ13Y— WWE Universe (@WWEUniverse) July 19, 2021खैर Money In The Bank 2021 विमेंस लैडर मैच का विजेता फैंस को मिल गया। निकी एश ने इतिहास यहां पर रच दिया। अब निकी फ्यूचर में चैंपियनशिप हासिल कर सकती हैं। निकी का अलग अंदाज इस मैच में नजर आया। वापसी के बाद काफी अच्छा काम निकी ने किया और WWE ने भी उन्हें शानदार पुश दिया। निकी ने अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता इस पीपीवी में हासिल की। फैंस चाहते हैं कि फ्यूचर में भी निकी को पुश मिलता रहे। आने वाले समय मे निकी चैंपियन बन सकती हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!