5 साल बाद WWE में आई खुशियों की बहार, The Rock की वजह से छप्पर फाड़ फायदा, 2025 की शानदार शुरुआत

WWE
WWE के बड़े शो को हुआ जबरदस्त फायदा (Photo: WWE.com)

NXT New Year's Evil Viewership Revealed: 7 जनवरी, 2025 को हुआ WWE NXT New Year's Evil 2025 बहुत ही जबरदस्त रहा। शो में बड़े मुकाबले हुए। इसके अलावा नए चैंपियन भी देखने को मिले। बड़ी बात ये है कि इवेंट में द रॉक (The Rock) ने भी एंट्री कर अपनी बात रखी और सभी का उत्साह बढ़ाया। रॉक का NXT के इस इवेंट में आना बहुत ही फायदेमंद रहा। उनकी वजह से छप्पर फाड़ फायदा कंपनी को हुआ है। 5 साल में पहली बार डेवलपमेंट ब्रांड की व्यूअरशिप सबसे ज्यादा इस बार सामने आई है। खबर सुनने के बाद जरूर ट्रिपल एच और उनकी पूरी टीम को खुशी हुई होगी।

Ad

NXT New Year's Evil को इस बार औसतन लगभग 957,000 व्यूअर्स मिले। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा सितंबर, 2019 के बाद पहली बार हुआ है। NXT की ये सबसे अच्छी व्यूअरशिप रही है। NXT का प्रसारण अक्टूबर, 2024 के बाद से CW पर हो रहा है। नेटवर्क पर प्रीमियर के साथ 1 अक्टूबर को 895,000 व्यूअर्स मिले थे। इससे पहले USA नेटवर्क पर शो लाइव आता था। कहीं ना कहीं सभी के लिए ये बहुत अच्छी बात है। इसका क्रेडिट द रॉक को दिया जा सकता है। वो अगर नहीं आते तो शायद इतने दर्शक मिलना बहुत मुश्किल था।

Ad

WWE NXT New Year's Evil 2025 में क्या-क्या हुआ?

शो की शुरुआत में द रॉक ने कार से एंट्री की थी और उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे। इसके बाद जूलिया ने रॉक्सेन परेज़ को हराकर NXT विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था। वहीं NXT विमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप की नंबर 1 कंटेंडर मैच में स्टैफनी वकेर ने जीत दर्ज की। इसके अलावा भी कुछ बड़े मुकाबले शो में देखने को मिले।

ट्रिक विलियम्स, ओबा फेमी और एडी थॉर्प के बीच WWE NXT चैंपियनशिप के लिए शानदार ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ। फेमी ने जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। जीत के बाद वो काफी खुश नज़र आए। उन्होंने इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। द रॉक ने अंत में एंट्री कर जबरदस्त प्रोमो दिया। उन्होंने NXT ब्रांड की तारीफ की। द ग्रेट वन ने अपना कैचफ्रेज परफॉर्म किया और उसके बाद चले गए। रॉक का आना सभी के लिए बेहतर रहा। यंग स्टार्स से उन्होंने बातचीत की, जिसका फायदा आगे जाकर उन्हें मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications