5 फुट 9 इंच के फेमस WWE सुपरस्टार ने द ग्रेट खली को लेकर दिया दिल छू लेने वाला बयान

द ग्रेट खली
द ग्रेट खली

WWE के भारत के साथ रिश्ते लगातार अच्छे होते जा रहे हैं। इसके साथ ही कई सारे भारतीय सुपरस्टार्स इस समय WWE में मौजूद है। ये कहना सही होगा कि द ग्रेट खली (The Great Khali) ने उन्हें इस स्थिति में लाने में काफी मदद की है। साथ ही वो WWE इतिहास के सबसे प्रसिद्ध भारतीय सुपरस्टार माने जाते हैं।

Ad

WWE ने पिछले कुछ सालों में कई मुख्य भारतीय चेहरों को साइन किया है और इसमें कविता देवी का नाम भी शामिल है। उन्होंने Firstpost के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे द ग्रेट खली की हरयाणा में रेसलिंग स्कूल की वजह से उन्हें WWE में आने में मदद मिली। उन्होंने कहा:

“मैं मानती हूँ कि खली सर ने अबतक मेरे जीवन में काफी अहम किरदार निभाया है। मैं उन्हें अपना सबसे बड़ा गुरु मानती हूँ। CWE में आने से पहले मुझे प्रोफेशनल रेसलिंग के बारे में कुछ भी नहीं पता था। मैं उन्हें कभी नहीं भूलूंगी। अगर उन्होंने मुझे CWE जैसा मंच नहीं दिया होता तो मैं इतना आगे नहीं आ पाती।"

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के ऊपर हए खतरनाक अटैक से WWE को हुआ जबरदस्त फायदा, Royal Rumble से पहले मिली बड़ी राहत

देवी ने 2016 में भारतीय प्रोमोशन में कदम रखा था और उम्मीद की थी कि एक दिन वो WWE में काम करने में सफल रहेंगी। उनकी उम्मीद हकीकत में बदल गई क्योंकि WWE ने उन्हें और कुछ अन्य लोगों को दुबई ट्राईआउट्स के लिए बुलाया।

“असल में WWE की एक टीम 2017 में CWE में आई थी। उन्होंने हमारी फिटनेस का स्तर चेक किया और हमें (मैं और 7 अन्य रेसलर्स) दुबई WWE में ट्राईआउट के लिए बुलाया। मैंने सारे टेस्ट पार कर लिए और सिलेक्ट हो गई।
Ad

कविता देवी का WWE में अबतक का सफर

कविता देवी ने आधिकारिक रूप से WWE में साइन करने के बाद 2017 के मे यंग क्लासिक प्रतियोगिता के दौरान डकोटा काई से मैच हारा था। इसके अलावा 2018 की प्रतियोगिता में पूर्व डिवाज चैंपियन कैटलिन के खिलाफ उन्हें हार मिली थी। इन मुकाबलों के बीच देवी ने WrestleMania में अपना डेब्यू भी किया था जहां वो किकऑफ शो का हिस्सा थीं।

ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

वो सबसे पहले WrestleMania विमेंस बैटल रॉयल का हिस्सा थीं जहां उन्हें सारा लोगन ने एलिमिनेट किया था। इस समय वो NXT में लगातार क्राउड का सदस्य बनकर नजर आती हैं।

Ad

वो WWE के भारतीय फैंस के लिए आयोजित होने वाले सुपरस्टार स्पेक्टेकल का हिस्सा बनने वाली थीं। इसके बावजूद बाद में कविता देवी ने बताया कि वो कुछ निजी कारणों की वजह से शो में नजर नहीं आएंगीं। उम्मीद है कि जल्द ही कविता देवी WWE के टेलीविजन का अहम हिस्सा बन जाएं और जबरदस्त प्रदर्शन करें।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications