NXT TakeOver: In Your House काफी शानदार साबित हुआ। WWE ने अपने इस पीपीवी के लिए सिर्फ 5 मैचों की घोषणा की थी। सभी मुकाबले रोचक साबित हुए। टैग टीम और सिंगल्स मैचों के अलावा लैडर मैच का भी आयोजन हुआ। मेन इवेंट सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहा। खैर, आइए NXT TakeOver में हुए सभी मैचों के नतीजों पर एक नजर डालते हैं।NXT TakeOver रिजल्ट्स:- ब्रोंसन रिड और MSK vs लिगाडो डेल फैंटासमा (NXT टैग टीम चैंपियनशिप और NXT नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियनशिप के लिए मैच)इस मैच में दो टाइटल्स दाव पर थे। MSK अपने टैग टीम बेल्ट्स डिफेंड कर रहे थे जबकि ब्रोंसन रिड की नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप भी डिफेंड हो रही थी। उनके बीच एक जबरदस्त टैग टीम मैच देखने को मिला। इस मुकाबले में ब्रोंसन और MSK को जीत मिली।It's okay, we're scared too. 😳 #NXTTakeOver @bronsonreedwwe @RaulMendozaWWE pic.twitter.com/bu6wlbMAGY— WWE Universe (@WWEUniverse) June 14, 2021Even with the odds stacked against them, @bronsonreedwwe @NashCarterWWE & @WesLee_WWE kept and TOOK ALL at #NXTTakeOver: In Your House! #AndStill pic.twitter.com/ZloF1NJ7Zu— WWE (@WWE) June 14, 2021ये भी पढ़ें:- 5 मैसेज जो निकी बैला ने WWE सुपरस्टार जॉन सीना को ब्रेकअप के बाद भेजे हैंएक फुटेज दिखाई गई जहां काइल ओ'राइली का इंटरव्यू चल रहा था लेकिन जॉनी गार्गानो और द वे ने आकर उनपर हमला किया।- मर्सिडीज मार्टिंज vs जाया लीउनका मुकाबला काफी अच्छा साबित हुआ। खैर, जाया ली ने मैच में मार्टिंज पर एक बड़ी जीत हासिल की। मैच के बाद उन्होंने मार्टिंज पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वो बचकर निकल गई। लाइट बंद-चालू हो रही थी और फिर मेई यिंग ने आकर मर्सिडीज को निशाना बनाया।The match may be over but the FIGHT still burns within @RealMMartinez! #NXTTakeOver @XiaWWE @FearTianSha @Bigboawwe pic.twitter.com/st3yUWqTUL— WWE NXT (@WWENXT) June 14, 2021This is exactly why you must FEAR TIAN SHA. #NXTTakeOver @RealMMartinez @FearTianSha pic.twitter.com/bUQpkPFoeg— WWE (@WWE) June 14, 2021- कैमरन ग्रिम्स vs एलए नाइट (मिलियन डॉलर चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच)दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक जबरदस्त मैच का आयोजन हुआ। मुकाबला अच्छा रहा और अंत में एलए नाइट ने ग्रिम्स को लैडर पर पटक दिया और फिर टॉप से चैंपियनशिप निकालकर टाइटल पर कब्जा किया। वो WWE के नए मिलियन डॉलर चैंपियन बन गए और मिलियन डॉलर मैन टेड डीबियासी ने उनके साथ जीत को सेलिब्रेट करते हुए उन्हें टाइटल दिया।NO ONE came out good in that. #NXTTakeOver @CGrimesWWE @LAKnightWWE pic.twitter.com/QMCYoCuSSo— WWE (@WWE) June 14, 2021You have a legacy to uphold now, @LAKnightWWE. Make @MDMTedDiBiase proud. #NXTTakeOver pic.twitter.com/a090DpuKga— WWE NXT (@WWENXT) June 14, 2021ये भी पढ़ें:- 5 फेमस AEW सुपरस्टार्स जिनका कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही खत्म हो सकता हैकैरियन क्रॉस और पीट डन के बीच बैकस्टेज ब्रॉल देखने को मिला।- एम्बर मून vs रेचल गोंजेलेज़ (NXT विमेंस चैंपियनशिप मैच)विमेंस चैंपियनशिप मैच काफी शानदार साबित हुआ। मैच में डकोटा काई की इंटरफेरेंस हुई लेकिन मून ने बेहतर तरीके से सामना किया। शॉट्जी ब्लैकहार्ट ने आकर डकोटा पर हमला किया और उन्हें बैकस्टेज लेकर गईं। खैर, गोंजेलेज़ ने मून को पराजित किया और अपने टाइटल को रिटेन कर लिया।🌙 bent like a 🥨 #NXTTakeOver #NXTWomensTitle @RaquelWWE @WWEEmberMoon pic.twitter.com/O3lJsMaewL— WWE Universe (@WWEUniverse) June 14, 2021Anyone want next? #NXTTakeOver #NXTWomensTitle #AndStill @RaquelWWE pic.twitter.com/d3gw1Lnu4a— WWE NXT (@WWENXT) June 14, 2021- कैरियन क्रॉस vs एडम कोल vs काइल ओ'राइली vs जॉनी गार्गानो vs पीट डन (NXT चैंपियनशिप मैच)मुकाबला काफी बढ़िया रहा। सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर मुख्य रूप से कैरियन क्रॉस को मैच से दूर रखने की कोशिश की। इसके बावजूद उन्होंने अपना दबदबा बनाया। अंत में राइली ने एडम कोल को अपने सबमिशन में फंसा लिया था लेकिन कैरियन ने पीछे से आकर राइली को सबमिशन में फंसाया। एडम कोल बच गए लेकिन राइली चैंपियन के सबमिशन से नहीं छूट पाए। कैरियन क्रॉस को जीत मिली और उन्होंने अपने NXT टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया।.@AdamColePro & @KORcombat, dare we say, just 𝘴𝘩𝘰𝘤𝘬𝘦𝘥 𝘵𝘩𝘦 𝘴𝘺𝘴𝘵𝘦𝘮. ♥️ #NXTTakeOver #NXTChampionship @WWEKarrionKross pic.twitter.com/lhNeSjwkim— WWE (@WWE) June 14, 2021He said you would all pay the toll, and the #NXTChampion is a man of his word.@WWEKarrionKross defeats @KORcombat @AdamColePro @JohnnyGargano & @PeteDunneYxB at #NXTTakeOver: In Your House. #AndStill #NXTChampionship @Lady_Scarlett13 pic.twitter.com/IIgJ9BQmWw— WWE (@WWE) June 14, 2021बैकस्टेज इंटरव्यूअर ने विलियम रीगल को रोकने की कोशिश की। रीगल ने बताया कि उन्हें NXT के जनरल मैनेजर के रूप में 7 साल हो चुके हैं और अब बदलाव का समय है।इस तरह से NXT के पीपीवी का अंत हुआ।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!