WWE में दुश्मनों को ढेर करने लिए लंदन की यात्रा पर निकले Roman Reigns, दिग्गज का ऐलान, SmackDown से पहले भरी हुंकार

WWE
दिग्गज ने दी प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Announcement About Roman Reigns: WWE का यूरोप दौरा जारी है। इसके तहत SmackDown का आगामी एपिसोड लंदन में होने वाला है। वहां पर रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंक और सैथ रॉलिंस की तिकड़ी जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रोमन के ऊपर सभी की नज़रें होंगी। वो अपने दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए लंदन की यात्रा पर निकल चुके हैं। हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर हुंकार भर दी है।

Ad

WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। वहां पर रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इसका ऑफिशियल ऐलान किया गया था। Raw के लेटेस्ट शो में सीएम पंक ने एंट्री की। उन्होंने बताया कि SmackDown के आगामी शो में कॉन्ट्रैक्ट साइन होगा। पंक ने रोमन और रॉलिंस के ऊपर भी खूब निशाना साधा।

कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में बवाल होना लगभग पक्का है। रोमन रेंस लंदन के लिए निकल चुके हैं और पॉल हेमन ने इसका ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,

आपके ट्राइबल चीफ और वाइजमैन लंदन के रास्ते पर हैं।
Ad

पॉल हेमन ने SmackDown में रोमन रेंस द्वारा कुछ बड़ा किए जाने और फैंस को सरप्राइज मिलने के संकेत भी दिए। दिग्गज ने बता दिया है कि ये सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग होगी।

Ad

क्या WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस को मिलेगा धोखा?

WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन द्वारा रोमन रेंस को धोखा मिलने की बातें भी सामने आने लग गई हैं। हेमन का प्यार अब सीएम पंक के लिए धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कुछ हफ्ते पहले Raw के एपिसोड में जब रोमन ने सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला किया तो रिंग में पंक को हेमन संभाल रहे थे। ये चीज रेंस से बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने पंक को स्पीयर लगा दिया। इसके बाद हेमन के होश उड़ गए थे। पंक लगातार अपनी बातों में पॉल का जिक्र भी कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि WrestleMania 41 में वो द बेस्ट इन द वर्ल्ड से हाथ मिला सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications