WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को बड़ा संदेश देते हुए नए ब्लडलाइन के लिए खड़ी की मुश्किलें, असली ट्राइबल चीफ SmackDown में वापसी के बाद मचाएंगे तबाही? 

WWE SmackDown, Roman Reigns, Paul Heyman, Solo Sikoa,
क्या रोमन रेंस WWE SmackDown में ब्लडलाइन की हालत खराब करने वाले हैं? (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Big Message To Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) की इस हफ्ते WWE SmackDown में वापसी होने वाली है। रोमन के रिटर्न से ठीक पहले अब पॉल हेमन (Paul Heyman) ने उन्हें बड़ा संदेश दिया है। इस वजह से ऐसा लग रहा है कि नए ब्लडलाइन के लिए मुश्किलें खड़ी हो चुकी हैं।

Ad

रोमन रेंस ने SummerSlam 2024 में वापसी करते हुए सोलो सिकोआ पर अटैक कर दिया था। इसका फायदा उठाकर कोडी ने सिकोआ को हराते हुए अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की थी। रोमन का सोलो पर हमला करने का कारण उन्हें धोखा देना था। जैसा कि सभी जानते हैं कि सिकोआ ने पॉल हेमन और जिमी उसो को ब्लडलाइन में नए मेंबर्स से रिप्लेस करके इसे पूरी तरह बदल दिया है।

रेंस की इस हफ्ते SmackDown में वापसी का ऐलान हो चुका है। ऐसा लग रहा है कि पॉल हेमन ब्लू ब्रांड में असली ट्राइबल चीफ की वापसी के बाद उन्हें सोलो सिकोआ से बदला लेते हुए देखना चाहते हैं। हेमन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रोमन रेंस को समोअन भाषा में मैसेज देते हुए लिखा,

"ट्राइबल चीफ को बदला लेना अच्छे से आता है।"

देखा जाए तो इस मैसेज के जरिए दिग्गज ने नए ब्लडलाइन के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। संभव है कि रोमन रेंस वापसी के बाद सोलो सिकोआ के फैक्शन पर खतरनाक हमला करते हुए तबाही मचा सकते हैं।

Ad

रोमन रेंस WWE में पॉल हेमन का बदला ले सकते हैं

पॉल हेमन ने WWE SmackDown के एक एपिसोड में सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करने से इंकार करके रोमन रेंस के प्रति वफादारी साबित की थी। इसके बाद सोलो समेत बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स द्वारा पॉल पर खतरनाक हमला किया गया था। देखा जाए तो रोमन अपने वाइजमैन की काफी इज्जत करते हैं। यही कारण है कि ऐसा लग रहा है कि वो ब्लू ब्रांड में वापसी के बाद खुद के साथ-साथ हेमन का भी बदला ले सकते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि पॉल हेमन SmackDown में ब्लडलाइन द्वारा किए खतरनाक हमले के बाद से ही टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं। यही कारण है कि यह देखना रोचक होगा कि पॉल इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में रोमन की वापसी के बाद उनके साथ मौजूद होते हैं या नहीं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications