WWE Raw में Roman Reigns द्वारा किए गए अटैक के बाद Paul Heyman की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

WWE
रिंग में पॉल हेमन (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Makes Statement: कुछ ही घंटे बाद WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला सैथ रॉलिंस और सीएम पंक से होने वाला है। फैंस की नजरें इस मुकाबले पर बनी हुई है। अभी तक इनकी राइवलरी काफी खतरनाक रही है। पॉल हेमन की वजह से रोमांच बना हुआ है। देखना होगा कि वो मेगा इवेंट में किसका साथ देंगे। खैर Raw के लेटेस्ट एपिसोड में हेमन को धक्का देकर रोमन ने रिंग में गिरा दिया था। अब इस पर उसो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

Raw में रोमन रेंस ने पॉल हेमन से उनके द्वारा दिए गए धोखे के बारे में पूछा। सैथ रॉलिंस भी आए और उन्होंने मामला खराब किया। रेंस ने उनके ऊपर अटैक कर रिंग के बाहर कर दिया। हेमन को फिर रोमन ने नीचे गिराया। उन्हें बचाने के लिए सीएम पंक ने एंट्री की लेकिन वो रेंस के स्पीयर का शिकार हो गए। हालांकि, रॉलिंस ने दोबारा रिंग में आकर रोमन को चेयर से मार दिया। इसके बाद उन्होंने दोनों स्टार्स को स्टॉम्प लगाया।

WWE हॉल ऑफ फेम सेरेमनी से पहले पॉल हेमन ने खुलासा किया कि वो WrestleMania 41 में कहां खड़े होंगे। उन्हें कहा कि वो रेंस और पंक दोनों के लिए वफादार हैं। हेमन के अनुसार,

मैं हमेशा अपने ट्राइबल चीफ के प्रति वफादार रहूंगा। मैं अपने बेस्ट फ्रेंड सीएम पंक के प्रति वफादार रहूंगा। मैं किसी के प्रति बेवफा नहीं रहूंगा।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन किसका साथ देंगे?

सीएम पंक ने अपने फेवर का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि WrestleMania 41 में उनकी साइड पर पॉल हेमन खड़े रहेंगे। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने भी कहा था कि उन्हें हेमन से फेवर चाहिए। चीजें काफी उलझ गई हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आगे कहानी किस तरफ जाएगी। WrestleMania 41 में हेमन का बहुत अहम रोल रहने वाला है। कुछ लोगों का कहना है कि वो पंक और रेंस को धोखा देकर रॉलिंस के साथ जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर चीजें बहुत मजेदार हो जाएंगी। रोमन रेंस को बड़ा झटका हेमन द्वारा दिया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications