दिग्गज का Roman Reigns के ऐतिहासिक हील टर्न पर खुलासा, जानिए कैसे बदल गई WWE की किस्मत?

Ujjaval
WWE दिग्गज का रोमन रेंस के हील टर्न पर खुलासा (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज का रोमन रेंस के हील टर्न पर खुलासा (Photo: WWE.com)

Paul Heyman on Starting Days With Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) का ट्राइबल चीफ गिमिक WWE इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। इसकी शुरुआत SummerSlam 2020 से देखने को मिली थी। उन्होंने इस शो में हील के तौर पर वापसी की थी और फिर वो पॉल हेमन के साथ जुड़ गए थे। कई लोगों को उनकी इस दुश्मनी के अनसुने राज़ पता नहीं होंगे। इसके बारे में अब खुद वाइजमैन ने खुलासा किया। रोमन की किस्मत इस ऐतिहासिक हील टर्न के साथ बदल गई थी।

Ad

Impaulsive पॉडकास्ट पर थोड़े समय पहले ही पॉल हेमन नज़र आए। उनका इंटरव्यू हुआ और इसी बीच उन्होंने रोमन रेंस के वाइजमैन के तौर पर अपनी शुरुआत के बारे में बताया। उन्होंने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए और बताया कि एक हफ्ते के अंदर रोमन को लेकर सभी चीजें तैयार की गई। उन्हें नाम दिए गए और फिर वो चैंपियन बन गए। हेमन ने बताया कि यहां से सबकुछ एकदम बदल गया। उन्होंने कहा,

"हमने SmackDown के अंत के 5 सेकेंड में दिखाया कि ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट (पॉल हेमन), रोमन रेंस के साथ बैठे हुए हैं। एक हफ्ते के अंदर हमने उन्हें ट्राइबल चीफ नाम दिया। हमने उन्हें हेड ऑफ द टेबल नाम भी दिया। 48 घंटों बाद वो चैंपियन बन गए और उस पल के साथ पूरा WWE यूनिवर्स बदल गया। इसने पेंडेमिक के समय सबकुछ बदल दिया।"
Ad

पॉल हेमन के साथ आने के बाद रोमन रेंस और WWE की किस्मत बदल गई

रोमन रेंस को पहले फैंस द्वारा उतना पसंद नहीं किया जाता था लेकिन पॉल हेमन के साथ आने के बाद उनके लिए चीजें शानदार रही। इससे WWE को भी बिजनेस में फायदा हुआ। उन्होंने हील गिमिक अच्छी तरह से निभाया और लगातार फैंस को प्रभावित किया। हील होने के बावजूद वो फैन फेवरेट बन गए। रोमन के सैगमेंट हमेशा देखने लायक होते थे और उनकी स्टोरीलाइन रोचक रहती थी। रोमन रेंस ने बाद में WWE चैंपियनशिप भी जीत ली और वो यूनिवर्सल टाइटल को इसके साथ यूनिफाइड करते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे।

1316 दिनों तक उनका टाइटल रन चला और फिर कोडी रोड्स ने इसे खत्म कर दिया। रोमन ने इसके बाद बेबीफेस के तौर पर वापसी की और उनका यह रन भी एकदम शानदार साबित हुआ है। रोमन ने हाल ही में सोलो सिकोआ को हराकर दोबारा ट्राइबल चीफ पद हासिल किया। हेमन के साथ रहने से रोमन की किस्मत सही मायने में बदली है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications