'धन्यवाद'- WWE SmackDown में Roman Reigns की दुश्मनों के साथ टक्कर के बाद दिग्गज की प्रतिक्रिया, दिया खास संदेश

WWE
दिग्गज ने दिया बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Sends Message: WWE SmackDown का अंत इस हफ्ते शानदार अंदाज में हुआ। रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला। रेंस अंत में अजेय साबित हुए। उन्होंने स्टील स्टेप्स से दोनों स्टार्स को धराशाई किया। इन सभी के लिए फैंस का रिएक्शन भी बहुत तगड़ा था। सभी का पूर्ण समर्थन दिखा। पॉल हेमन भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए आभार व्यक्त किया है।

Ad

SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक की टक्कर हुई। तीनों ने अपनी-अपनी बातें रखीं और एक-दूसरे पर निशाना साधा। पंक ने अचानक रेंस पर हमला कर दिया था। इसके बाद तगड़ा ब्रॉल हुआ। रिंग के बाहर भी रेंस, रॉलिंस और पंक टूट पड़े। रेंस ने अंत में अपनी ताकत दिखाकर जलवा बिखेरा। इन सभी ने WrestleMania बोर्ड की तरफ भी इशारा किया।

पॉल हेमन ने SmackDown खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा,

धन्यवाद बोलोग्ना। आपके ट्राइबल चीफ और उनके वाइजमैन आपके प्यार, सम्मान और प्रशंसा की सराहना करते हैं।

आप नीचे पॉल हेमन की यह पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE WrestleMania 41 में होंगे बहुत बड़े मैच

WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होना वाला है। एक महीने से कम का समय भी कंपनी के इस सबसे बड़े शो के प्रसारण में बचा है। WWE ने भी अपनी रफ्तार तेज कर दी है। रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। मुकाबले के संकेत WWE द्वारा पहले ही दे दिए गए थे। मेंस रॉयल रंबल मैच में पंक ने ही रॉलिंस और रेंस को एलिमिनेट किया था।

कोडी रोड्स और जॉन सीना की राइवलरी भी शानदार चल रही है। रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सीना के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सीना ने कुछ हफ्ते पहले हील टर्न लेकर चौंका दिया था। गुंथर भी अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। विमेंस डिवीजन के भी तगड़े मुकाबले होने वाले हैं। रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के बीच सिंंगल्स मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications