Paul Heyman Sends Message Ahead Roman Reigns SmackDown Return: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) में रोमन रेंस (Roman Reigns) की चौंकाने वाली वापसी हुई। अब उनके SmackDown के अगले एपिसोड में आने का ऐलान हो गया है। इसे लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं और पॉल हेमन (Paul Heyman) ने सोशल मीडिया पर असली ट्राइबल चीफ के ब्लू ब्रांड में होने वाले रिटर्न से जुड़ा एक मैसेज शेयर किया है। ओरिजिनल ब्लडलाइन मेंबर पॉल हेमन ने थोड़े समय पहले ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोमन रेंस की SmackDown में वापसी से जुड़ा पोस्ट शेयर किया। इसी बीच वाइजमैन ने बताया कि रोमन की अगली अपीयरेंस से जुड़ी पोस्ट अभी पूरी दुनिया में ट्रेंड कर रही है। हेमन भले ही WWE टीवी से दूर हैं लेकिन रोमन के SummerSlam में आने के बाद पॉल लगातार उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर चीज़ें पोस्ट कर रहे हैं। आप नीचे पॉल हेमन की पोस्ट देख सकते हैं:WWE दिग्गज पॉल हेमन की इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo: Paul Heyman Instagram)पॉल हेमन ने रोमन रेंस के WrestleMania XL में ब्रेक पर जाने के बाद भी लगातार टीवी पर अपनी अपीयरेंस दी। वो सोलो सिकोआ और नए ब्लडलाइन के साथ नज़र आ रहे थे। हालांकि, जब हेमन ने सोलो को अपने ट्राइबल चीफ के तौर पर स्वीकार करने से इंकार कर दिया, तो ब्लडलाइन ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। इसी के बाद से पॉल हेमन ब्रेक पर हैं। अब लग रहा है कि हेमन की जल्द ही वापसी होगी। View this post on Instagram Instagram PostWWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने अपनी वापसी पर क्या किया?रोमन रेंस ने SummerSlam 2024 में वापसी द्वारा फैंस का दिल जीता। वो मेन इवेंट में कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए हो रहे ब्लडलाइन रूल्स मैच में आए। अंतिम मोमेंट्स में जब लग रहा था कि सोलो सिकोआ की जीत हो जाएगी, तब रोमन ने अचानक एंट्री की। उन्होंने आकर सोलो सिकोआ पर सुपरमैन पंच और स्पीयर लगा दिया। इसी चीज़ का फायदा कोडी रोड्स को मिला और उन्होंने सिकोआ पर बड़ी जीत दर्ज करके चैंपियनशिप रिटेन की। असली ट्राइबल चीफ ने आकर उनकी जगह लेने की कोशिश कर रहे सोलो को धूल चटाई। अब देखना होगा कि SmackDown में रोमन रेंस क्या करते हैं। View this post on Instagram Instagram Post