SummerSlam 2021 में होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच और WWE चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक?

SummerSlam 2021 में होंगे धमाकेदार मैच
SummerSlam 2021 में होंगे धमाकेदार मैच

समरस्लैम (SummerSlam) 2021 के लिए फैंस और WWE सुपरस्टार्स पूरी तरह तैयार हो गए है। सट्टा बाजार ने भी अपने पोल खोल दिए है। BetOnline ने भी टॉप मैचों की जीत हार के बारे में बता दिया। इसकी रिपोर्ट के अनुसार इस पीपीवी में जॉन सीना (John Cena) को हराकर रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना टाइटल डिफेंड कर लेंगे। वहीं WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) भी गोल्डबर्ग (Goldberg) को आसानी से हरा देंगे।

Ad

क्या WWE SummerSlam 2021 में गोल्डबर्ग और जॉन सीना की होगी हार?

21 अगस्त को इस पीपीवी का आयोजन होगा। मैच कार्ड भी पूरी तरह तैयार हो चुका है। कई चैंपियनशिप मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। रिपोर्ट में ये भी बात कही गई है कि निकी A.S.H. और बियांका ब्लेयर भी अपना टाइटल डिफेंड कर लेंगी। निकी अपना Raw विमेंस टाइटल शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। वहीं साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के बीच WrestleMania 37 का रीमैच देखने को मिलेगा।

इसके अलावा ऐज को भी इस पीपीवी में फेवरेट माना जा रहा है। यानी कि सैथ रॉलिंस को वो हरा देंगे। द उसोज का मैच भी मिस्टीरियो फैमिली के साथ टैग टीम चैंपियनशिप के लिए होगा। रिपोर्ट के अनुसार द उसोज भी अपना टाइटल डिफेंड करेंगे।

रिपोर्ट की तरफ देखें तो इस बार किसी भी टाइटल में बदलाव नहीं होगा। सभी सुपरस्टार्स अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर लेंगे। इस पीपीवी में जरूर कुछ बड़ा सरप्राइज देखने को मिल सकता है। शायद किसी मैच में बैकी लिंच की वापसी भी हो सकती हैं। अगर ऐसा होगा तो ये फैंस के लिए इस पीपीवी का सबसे बड़ा गिफ्ट होगा।

गोल्डबर्ग और लैश्ले के बीच कौन जीतेगा ये शायद पहले से सभी को पता है। गोल्डबर्ग इसके बाद WWE में नजर नहीं आएंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो लैश्ले अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर लेंगे। इसके अलावा सभी की नजरें रेंस और सीना के मैच पर टिकी है। WWE ने भी इस मैच को काफी हाइप किया है। इस मैच में कुछ भी हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार रेंस जीत जाएंगे लेकिन ये बात कंफर्म नहीं की जा सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications