R-Truth & Carlito Contract Status: आर-ट्रुथ (R-Truth) और कार्लिटो (Carlito) ने WWE से अपना सफर खत्म होने के बारे में जानकारी दे दी है। इस बारे में जानकर फैंस जरूर एकदम हैरान रह गए थे। बाद में खबर आई कि WWE ने उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है और यह जल्द ही एक्सपायर हो जाएंगे। अब यह जानकारी सामने आई है कि WWE में उनका सफर कब खत्म होगा।
आर-ट्रुथ ने कुछ समय पहले ही ऐलान किया कि WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया है। बाद में यह रिपोर्ट सामने आई कि उन्हें रिलीज नहीं किया गया है, बल्कि उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। ट्रुथ ने सोशल मीडिया पर आकर फैंस को अलविदा कहा। कुछ ऐसा ही कार्लिटो ने भी किया। दोनों के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया जाने वाला है।
Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आर-ट्रुथ और कार्लिटो के कॉन्ट्रैक्ट में अभी समय बचा हुआ है। यह अगले महीने खत्म होने वाला है। कार्लिटो ने कहा है कि दो हफ्तों में उनकी डील खत्म हो जाएगी। ऐसे में यह माना जा सकता है कि आर-ट्रुथ को लेकर यह रिपोर्ट सही है और उनकी मौजूदा डील अगले महीने खत्म होगी।
WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद आर-ट्रुथ और कार्लिटो का क्या होगा अगला कदम?
आर-ट्रुथ सालों से WWE के लिए काम कर रहे हैं और अभी 53 साल के हैं। इतनी उम्र के होने के बावजूद वो बेहद फिट हैं। ऐसा लग रहा है कि ट्रुथ सिर्फ WWE ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल रेसलिंग को भी अलविदा कह चुके हैं। अगर ऐसा नहीं है, वो फिर वो इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम करते हुए नजर आ सकते हैं। फैंस का जिस तरह से ट्रुथ को सपोर्ट मिल रहा है, साफ तौर पर उन्हें किसी दूसरी कंपनी में देखना रोचक होगा।
कार्लिटो के कॉन्ट्रैक्ट में अभी दो हफ्ते का समय बचा है लेकिन वो हाल ही में WWC Puerto Rico चैंपियनशिप जीतने में सफल हुए हैं। कार्लिटो इसी कंपनी में आगे काम जारी रख सकते हैं और प्यूर्टो रिको के अन्य रेसलिंग प्रमोशन में भी काम करते हुए नजर आ सकते हैं। देखना होगा कि वो किस दिशा में जाते हैं।