WWE में John Cena के Cody Rhodes के ऊपर हील टर्न पर उनके खास दोस्त ने उठाए सवाल, निराश होकर लगाई क्लास

WWE
दिग्गज की आई प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

R-Truth Calling Out John Cena Decision: WWE Elimination Chamber में जॉन सीना (John Cena) ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों ने की थी। कोडी रोड्स के ऊपर उन्होंने हील टर्न लिया। इसके बाद पूरी दुनिया हैरान रह गई। कई लोगों को ये चीज पसंद भी नहीं आई। 21 साल में पहली बार वो विलन बने। सीना ने द रॉक को अपनी आत्मा बेच दी। आर-ट्रुथ ने अब अपने खास दोस्त द्वारा किए गए कारनामे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल पूछकर जॉन की क्लास लगा दी।

Ad

WWE में जॉन सीना ने लंबे समय तक फेस के रूप में काम किया। इस साल उनका रिटायरमेंट टूर चल रहा है। चैंबर मैच में उन्होंने जीत हासिल की। WrestleMania 41 में कोडी रोड्स उनके खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे। दोनों के बीच ड्रीम मैच का इंतजार सभी कर रहे थे। हालांकि, किसी को ये नहीं पता था कि सीना खलनायक बन जाएंगे। अब इनकी राइवलरी में खूब मजा आने वाला है।

आर-ट्रुथ ने इंस्टाग्राम पर जॉन सीना के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सीना ने मेक-ए-विश और युवाओं के बीच जो इतने सालों में प्रतिष्ठा बनाई है तो उनके लिए इसका क्या मतलब था। सीना के दोस्त ने कहा,

सीनेशन के बारे में क्या? फैंस के बारे में क्या? जॉन क्या आप उन बच्चों को सच में निराश कर रहे हैं? मैं एक दोस्त के लिए पूछ रहा हूं।
Ad

WWE Raw में जॉन सीना और आर-ट्रुथ ने साथ किया था काम

पिछले साल WWE WrestleMania के बाद Raw का एपिसोड बहुत ही शानदार रहा था। वहां पर जॉन सीना, द मिज़ और आर-ट्रुथ ने जजमेंट डे के खिलाफ सिक्स-मैन टैग टीम मैच लड़ा था। सीना ने मुकाबले के बीच में सरप्राइज एंट्री की थी। अंत में सीना, मिज़ और ट्रुथ ने जबरदस्त जीत हासिल की। सीना का कैरेक्टर अब पूरी तरह बदल गया है। WWE फैंस की आगे जाकर उन्हें लेकर क्या प्रतिक्रियाएं रहेंगी इस पर सभी की नज़रें टिकी हैं। द रॉक और वो साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। आने वाले कुछ हफ्ते बहुत ही रोमांचक रहने वाले हैं। कंपनी ने जरूर कुछ बड़े सरप्राइज प्लान किए होंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications