R-Truth WWE Departure Shocking Update: WWE से आर-ट्रुथ (R-Truth) का सफर खत्म हो गया है। कुछ समय पहले ही ट्रुथ ने बताया था कि उन्हें WWE ने रिलीज कर दिया है। बाद में पता चला कि WWE से उनका सफर खत्म हो गया है। फैंस को लगा था कि कंपनी ने उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया लेकिन असल बात कुछ और है। इसके बारे में अब जानकारी सामने आई है।
The Coach & Bro Show शो पर थोड़े समय पहले ही पूर्व WWE अनाउंसर जोनाथन कोचमैन ने बहुत बड़ा खुलासा किया। उन्हें एक सोर्स ने बताया कि आर-ट्रुथ को मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के मुकाबले कम पैसों का ऑफर दिया गया था। इसी वजह से ट्रुथ ने इंकार कर दिया। वो इस रिपोर्ट को पूरी तरह से कन्फर्म नहीं कर सकते लेकिन उन्हें यह सुनने को मिला है। उन्होंने बताया,
"मुझे यह चीज रखनी होगी, क्योंकि किसी ने मुझे संपर्क किया था। रिपोर्ट के अनुसार बता रहा हूं, मैं इसे कन्फर्म नहीं कर रहा लेकिन बताया गया है कि उन्होंने आर-ट्रुथ को एक कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया था लेकिन अभी वो जितने पैसे कमा रहे थे, वो उससे कम के लिए था। इसी वजह से उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। मुझे किसी ने यह बताया है।
आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:
WWE से आर-ट्रुथ के अलावा दो अन्य स्टार्स का सफर भी खत्म हुआ है
आर-ट्रुथ ने जब सोशल मीडिया पर आकर WWE से अपने सफर के खत्म होने के बारे में बताया, तो सभी हैरान रह गए। इसके कुछ समय बाद जजमेंट डे मेंबर कार्लिटो ने भी चुप्पी तोड़ी और कहा कि उनका सफर भी WWE से दो हफ्तों में खत्म हो जाएगा। उनकी डील भी आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया गया है। Raw के आखिरी एपिसोड में जजमेंट डे के किसी सैगमेंट में कार्लिटो नहीं थे और उनके नाम का जिक्र भी नहीं हुआ था। वैलहाला ने भी सोशल मीडिया पर आकर बताया कि उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE से खत्म होने वाला है और इसे आगे नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने तो रेसलिंग को पूरी तरह से छोड़ने के संकेत दे दिए हैं।