R-Truth Reacts on WWE Return: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2025) प्रीमियम लाइव इवेंट में आर-ट्रुथ (R-Truth) ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की। उन्होंने अचानक आकर जॉन सीना पर हमला किया और उनकी हार का कारण बन गए। आर-ट्रुथ को वापस देखकर फैंस में बेहद उत्साह था और अब ट्रुथ ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आर-ट्रुथ ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया है। इसके बाद फैंस का कंपनी पर जमकर गुस्सा फूटा और सभी जगह #WeWantTruth ट्रेंड होने लगा। शोज़ के दौरान भी लगातार आर-ट्रुथ के नाम की चैंट्स लग रही थी। साफ तौर पर फैंस को ट्रुथ का WWE से सफर खत्म होना पसंद नहीं आया था।
आर-ट्रुथ ने अब सोशल मीडिया पर एक फैन को जवाब देते हुए बताया कि #WeWantTruth के कारण ही उनकी वापसी हुई है। उन्होंने इसी बीच फैंस के प्रति अपना प्यार दिखाया और बताया कि उन सभी ने मिलकर इतिहास रच दिया है। आर-ट्रुथ ने पोस्ट में लिखा,
"कोई झूठ नहीं है। #WeWantTruth को देखा, सुना और महसूस किया गया। जब मैं कहूं कि मैं सभी को बहुत ज्यादा प्यार करता हूं, तो मेरी बात पर यकीन कीजिए। हमने साथ मिलकर इतिहास रच दिया।"
आप नीचे आर-ट्रुथ की पोस्ट देख सकते हैं:
WWE में वापसी के बाद आर-ट्रुथ को लेकर होगा बहुत बड़ा बदलाव
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आर-ट्रुथ ने WWE के साथ एक नई डील साइन कर ली है। इसके तहत अब वो अपने असली नाम रॉन किलिंग्स द्वारा काम करते हुए नजर आएंगे। आर-ट्रुथ सोशल मीडिया पर अपना यही नाम उपयोग करते आए हैं और अब कंपनी अपनी मर्चेंडाइज से जुड़ी चीजों में भी रॉन किलिंग्स नाम का ही उपयोग कर रही है।
यह सभी चीजें संकेत दे रही है कि आर-ट्रुथ को लेकर बड़ा बदलाव होगा। ट्रुथ पिछले कुछ सालों से मजाकिया गिमिक निभा रहे हैं। यह चीज पूरी तरह से संभव है कि ट्रुथ अब नाम बदलने के साथ ही अपने कैरेक्टर में भी बदलाव कर लें। वो पहले के मुकाबले बहुत सीरियस हो सकते हैं। इस तरह का गिमिक सभी को पसंद आएगा।