3 स्टार्स जो WWE Saturday Night's Main Event में धमाकेदार वापसी कर Royal Rumble से पहले बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं

WWE
क्या इन स्टार्स की Saturday Night's Main Event में होगी वापसी? (Photo: WWE.com)

Superstars Can Return: WWE Saturday Night's Main Event का आयोजन 25 फरवरी को होगा। बड़े मुकाबले इस शो में होने वाले हैं। इसके बाद 1 फरवरी को फैंस को Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा। इसे लेकर भी सभी काफी उत्साहित हैं। कंपनी द्वारा Saturday Night's Main Event में कुछ स्टार्स की वापसी कराई जा सकती है। बड़े मुकाबलों को देखकर पूरी उम्मीद जताई जा रही है। इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो आगामी शो में धमाकेदार वापसी कर Royal Rumble से पहले बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

Ad

#3 WWE Saturday Night's Main Event में गोल्डबर्ग दे सकते हैं बड़ा तोहफा

Ad

पिछले साल गोल्डबर्ग ने कहा था कि 2025 में वो रिटायरमेंट मैच लड़ेंगे। अब उनकी कभी भी वापसी हो सकती है। उन्हें रिटायर करने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर का लिया जा रहा है। दोनों के बीच पिछले साल Bad Blood इवेंट में गहमागहमी देखने को मिली थी।

Saturday Night's Main Event में गुंथर अपने टाइटल को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। पूरी उम्मीद है कि वो अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर लेंगे। इसके बाद गोल्डबर्ग की वापसी देखने को मिल सकती है। वो द रिंग जनरल को आगे के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

#2 WWE Saturday Night's Main Event में रैंडी ऑर्टन कर सकते हैं वापसी

Ad

पिछले साल नवंबर में रैंडी ऑर्टन के ऊपर केविन ओवेंस ने खतरनाक हमला किया था। इसके बाद से अभी तक WWE टीवी पर उनकी वापसी नहीं हुई है। उम्मीद के मुताबिक वो जल्द आकर केविन को अपना निशाना बनाएंगे।

Saturday Night's Main Event में केविन ओवेंस और कोडी रोड्स के बीच Royal Rumble में होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन होगा। वहां पर ऑर्टन धमाकेदार वापसी कर ओवेंस का हाल खराब कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर स्टोरी में मजा आ जाएगा

#1 क्या एलेक्सा ब्लिस WWE फैंस का इंतजार खत्म करेंगी?

Ad

Royal Rumble 2023 में एलेक्सा ब्लिस को Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में बियांका ब्लेयर के खिलाफ हार मिली थी। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आईं। बीच में उन्होंने प्रेग्नेंसी के चलते ब्रेक ले लिया था। पिछले कुछ समय से वो अपनी वापसी को लगातार टीज कर रही हैं।

Saturday Night's Main Event में रिया रिप्ली अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को नाया जैक्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी। उम्मीद के मुताबिक रिया टाइटल रिटेन कर लेंगी। इसके बाद एलेक्सा की शानदार वापसी हो सकती है। दोनों के बीच आगे जाकर फिर जबरदस्त राइवलरी देखने को मिल सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications