Surprise Can Happen on WWE Raw: WWE रॉ (Raw) के अगले एपिसोड के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। Bash in Berlin के बाद यह रेड ब्रांड का पहला शो रहने वाला है। इस एपिसोड के लिए कुछ चीज़ें ऑफिशियल हो गई हैं लेकिन कंपनी को अगर इसे खास बनाना है, तो सरप्राइज भी प्लान करने होंगे। इससे इवेंट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाएगा। इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो Raw के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।5- सीएम पंक WWE Raw में आकर गुंथर को चैलेंज दे सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक ने Bash in Berlin में ड्रू मैकइंटायर पर स्ट्रैप मैच में जीत दर्ज की। बाद में मैकइंटायर ने बैकस्टेज इंटरव्यू द्वारा वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने की बात कही थी। वो Raw में कुछ ऐसा ही करते हुए फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं, क्योंकि अभी किसी को इस मैच की उम्मीद नहीं है।Raw के एपिसोड में गुंथर के सैगमेंट में सीएम पंक का दखल देखने को मिल सकता है। वो रिंग जनरल से बहस कर सकते हैं और फिर उन्हें Bad Blood में मैच के लिए चुनौती दे सकते हैं। फैंस यह मैच जरूर देखना चाहेंगे। WWE द्वारा भी इसे ऑफिशियल किया जा सकता है।4- WWE Raw में ज़ेवियर वुड्स का हील टर्न हो जाए View this post on Instagram Instagram Postज़ेवियर वुड्स के बर्ताव में फाइनल टेस्टामेंट के साथ स्टोरीलाइन में आने के बाद काफी बदलाव हुआ है। वो अब कोफी किंग्सटन की काफी बातों से सहमत नहीं होते हैं और उनके मन में जरूर किंग्सटन के लिए थोड़ी नफरत आ गई है। अभी तक वुड्स कंट्रोल करते आए हैं।Raw के एपिसोड में आखिर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। ज़ेवियर वुड्स का किंग्सटन पर किसी कारण से गुस्सा फूट सकता है। यहां से दोनों के बीच Bad Blood के लिए मैच की नींव रखी जा सकती है। दो दोस्तों को लड़ते हुए देखकर फैंस जरूर आकर्षित होंगे।3- Wyatt Sick6 फैक्शन द्वारा WWE Raw में फाइनल टेस्टामेंट को निशाना बनाया जाए View this post on Instagram Instagram PostWyatt Sick6 ने डेब्यू के बाद से काफी बवाल मचाया है। उन्होंने आकर चैड गेबल और उनके ग्रुप के साथ दुश्मनी शुरू की थी। अंकल हाउडी की चैड गेबल के खिलाफ Raw के आखिरी एपिसोड में जीत से यह चीज़ लगने लगी है कि इस स्टोरीलाइन का अब अंत देखने को मिल गया है।अब यह नया ग्रुप किसी अन्य फैक्शन को निशाना बना सकता है। उनके विरोधियों के रूप में फाइनल टेस्टामेंट काफी अच्छा विकल्प होंगे। कैरियन क्रॉस और उनके साथियों को Wyatt Sick6 के साथ काम करने से फायदा होगा। इसी वजह से WWE उनकी स्टोरीलाइन शुरू करके चौंका सकता है।2- जजमेंट डे द्वारा WWE स्टार रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट पर बुरी तरह हमला हो View this post on Instagram Instagram PostBash in Berlin में रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट ने मिलकर बवाल मचाया। उन्होंने मिक्स्ड टैग टीम मैच में लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो को मात दी और बड़ी जीत अपने नाम कर ली। उन्होंने मैच में जजमेंट डे की भी हालत खराब की थी। अब यह टीम अपने साथियों की हार का बदला लेना चाहेगी।इसी वजह से Raw के एपिसोड में फिन बैलर, डॉमिनिक मिस्टीरियो, जेडी मैकडॉना, कार्लिटो और लिव मॉर्गन मिलकर डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली पर हमला कर सकते हैं। इससे रेड ब्रांड में हील फैक्शन का डॉमिनेशन बढ़ेगा। रिया और डेमियन को किस तरह कमजोर दिखाया जाता है, तो यह हैरान करने वाली बात होगी।1- WWE Raw में सैथ रॉलिंस वापसी करके ब्रॉन्सन रीड की हार का कारण बन सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postकुछ हफ्तों पहले ब्रॉन्सन रीड का खतरनाक रूप देखने को मिला था। उन्होंने आकर सैथ रॉलिंस की हालत खराब की थी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। विजनरी इसके बाद से नज़र नहीं आए हैं और फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं।Bash in Berlin के बाद Raw के पहले ही एपिसोड में उन्हें वापस लाना अच्छा फैसला हो सकते हैं। ब्रॉन्सन रीड असल में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मैच में नज़र आने वाले हैं। इस मुकाबले के दौरान सैथ वापसी करके चौंका सकते हैं और रीड पर बुरी तरह से हमला कर सकते हैं। यह अटैक रीड की हार का कारण भी बन सकता है।