Raw Things Subtly Told (20 January 2025): WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड मनोरंजक रहा। शो में काफी कुछ देखने को मिला। शुरुआत में गुंथर (Gunther) और जे उसो ने अपने सैगमेंट द्वारा बवाल मचाया। बाद में सीएम पंक ने शानदार प्रोमो कट किया और पेंटा एक बार फिर जीतने में सफल हुए। मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर का सिंगल्स मैच हुआ। शो के दौरान WWE ने अपने भविष्य से जुड़े कई हिंट दिए। इस आर्टिकल में हम 5 बड़ी बातों पर चर्चा करेंगे, जो WWE ने Raw के द्वारा इशारों-इशारों में बताई। 5- WWE द्वारा सैमी ज़ेन vs केविन ओवेंस करने का अभी कोई प्लान नहीं है View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन और केविन ओवेंस काफी अच्छे दोस्त रहे हैं और बड़े दुश्मन भी रह चुके हैं। केविन को कोडी रोड्स का रोमन रेंस की मदद करना पसंद नहीं आया था। इसी वजह से उन्होंने रोड्स को धोखा दिया था। सैमी ने भी रोमन का साथ दिया है और अभी वो एक ही फैक्शन का हिस्सा हैं। इसी वजह से फैंस को लगा था कि केविन, सैमी ने नाराज़ होंगे। Raw के हालिया शो में केविन ने क्लियर किया कि सैमी अभी भी उनके दोस्त हैं और वो उनसे नाराज़ नहीं हैं। इससे संकेत दे दिए गए हैं कि शायद अभी उनके बीच दुश्मनी प्लान नहीं की जा रही है। 4- WWE द्वारा पेंटा को जल्द ही बड़ा पुश मिल सकता है View this post on Instagram Instagram Postपेंटा ने पिछले हफ्ते Raw में डेब्यू किया था और चैड गेबल को तगड़े मैच में हराया था। इस हफ्ते उन्होंने पीट डन को मात दी। पेंटा की एंट्रेंस में काफी बड़ा सुधार हुआ और उन्हें पायरो के साथ लाया गया। इसके साथ ही फैंस द्वारा उन्हें काफी अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। वो रिंग में भी प्रभावित कर रहे हैं। WWE अमूमन उन्हें स्टार्स पर फोकस करता है, जिन्हें फैंस से रिएक्शन मिले और वो रिंग में शानदार हो। यह दोनों ही चीजें पेंटा के पास हैं और इसी वजह से उन्हें WWE बड़ा पुश दे सकता है। 3- बेली की तरह नाया जैक्स भी WWE Raw का हिस्सा बन गई हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE में इस समय ट्रांसफर विंडो खुली हुई है। इसी वजह से Raw और SmackDown के सुपरस्टार्स एक-दूसरे के शोज़ पर नज़र आ रहे हैं। बेली ने Raw का आधिकारिक रूप से हिस्सा बनने का ऐलान किया। नाया जैक्स भी रेड ब्रांड का दो हफ्तों से हिस्सा बन रही हैं। Raw के हालिया शो में उन्होंने रिया रिप्ली पर हमला किया और बेली को हराया। इसके बाद उनका रिप्ली के साथ तगड़ा ब्रॉल हुआ और अब वो Raw के टॉप विमेंस टाइटल के लिए मैच लड़ने वाली हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि नाया जैक्स Raw में शामिल हो चुकी हैं। 2- WWE स्टार सैथ रॉलिंस का हील टर्न प्लान किया जा रहा है View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस के हील टर्न के संकेत काफी समय से मिल रहे हैं। सीएम पंक के खिलाफ हार के बाद लगा था कि सैथ आखिर विलन बन जाएंगे और वो काफी करीब भी थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। Raw के हालिया एपिसोड में सैथ पर अपने ही दोस्त सैमी ज़ेन द्वारा बुरी तरह हमला हो गया। रॉलिंस इससे साफ तौर पर खुश नहीं थे और यह बात संकेत है कि आगे जाकर विजनरी, सैमी के खिलाफ हो सकते हैं। दोनों के बीच एक छोटी स्टोरी देखने को मिल सकती है। यह एंगल सैथ को हील बनाने में काफी अहम किरदार निभा सकता है। 1- सीएम पंक फेवर का उपयोग WWE Royal Rumble के दौरान या उसके बाद कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक पिछले कुछ हफ्तों से लगातार अपने प्रोमो के दौरान फेवर के बारे में बात कर रहे हैं। उन्हें पॉल हेमन से यह फेवर लेना है और फैंस के मन में सवाल है कि यह क्या हो सकता है। पंक ने Raw में प्रोमो के दौरान कहा कि वो Royal Rumble मैच में फेवर का उपयोग कर सकते हैं। इस मैच में वाइजमैन के साथी रोमन रेंस भी होंगे। ऐसे में पंक फेवर का इस्तेमाल मैच में रोमन के खिलाफ कर सकते हैं या मैच के बाद किसी शो के दौरान उन्हें कंफ्रंट करते हुए कर सकते हैं। इसके संकेत Raw द्वारा दिए गए।