Surprises Can Happen Next Raw: WWE रॉ (Raw) के इस हफ्ते के एपिसोड के लिए फैंस का उत्साह काफी बढ़ा हुआ है। रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद यह रेड ब्रांड का पहला एपिसोड होगा। Road to WrestleMania शुरू हो गया है और इसी वजह से WWE फैंस को लगातार बड़े-बड़े सरप्राइज देने की कोशिश जरूर करेगा। चौंकाने वाली चीजों से ही एपिसोड खास बनता है और फैंस के बीच चर्चा का विषय रहता है। इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीजों के बारे में बात करने वाले हैं, जो WWE Raw के अगले एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं। 5- WWE Raw में बैकी लिंच की आखिर वापसी हो सकती है View this post on Instagram Instagram Postविमेंस Royal Rumble मैच के दौरान फैंस को बैकी लिंच की वापसी की उम्मीद थी लेकिन वो नहीं आईं। अब Raw के अगले एपिसोड में द मैन सभी को चौंका सकती हैं। वो रेड ब्रांड के शो में आकर फैंस को खुश कर सकती हैं और यहां से WrestleMania के लिए अपने लक्ष्य का खुलासा कर सकती हैं। किसी विमेंस स्टार के साथ उनकी दुश्मनी आगे बढ़ती हुई भी नज़र आ सकती हैं। बैकी को दोबारा टीवी पर देखना शानदार पल होगा। 4- एलेक्सा ब्लिस WWE Raw में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली को कंफ्रंट करते हुए चैलेंज दे सकती हैं View this post on Instagram Instagram Postएलेक्सा ब्लिस ने विमेंस Royal Rumble मैच द्वारा 2 साल बाद रिंग में वापसी की। फैंस उन्हें देखकर बेहद खुश हैं और सभी जानना चाहते हैं कि उनका अगला कदम क्या होने वाला है। ब्लिस WWE Raw के एपिसोड में आ सकती हैं। इसी बीच वो मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली को कंफ्रंट करते हुए अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Elimination Chamber में मैच के लिए चैलेंज दे सकती हैं। ब्लिस और रिया के बीच मैच सभी देखना पसंद करेंगे। 3- WWE स्टार शार्लेट फ्लेयर, रिया रिप्ली को WrestleMania के लिए चुनकर हैरानी में डाल सकती हैं View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के बीच दो बार WrestleMania में मैच हो चुका है। रिया मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं। शार्लेट विमेंस Royal Rumble जीतने के बाद अब Raw में नज़र आने वाली हैं। फ्लेयर को फैंस WrestleMania में WWE विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन के साथ देखने की उम्मीद लगाकर बैठे हुए हैं। हालांकि, शार्लेट अगर फैंस को सरप्राइज देते हुए रिप्ली से लड़ने का फैसला करती हैं, तो यह बड़ी बात होगी। अभी कोई इस फैसले की उम्मीद नहीं कर रहा है। 2- WWE Raw में रोमन रेंस आकर सैथ रॉलिंस और सीएम पंक से स्टोरी आगे बढ़ा सकते हैं View this post on Instagram Instagram PostRoyal Rumble मैच द्वारा रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच भविष्य में ट्रिपल थ्रेट मैच के संकेत मिल गए हैं। तीनों ही रेसलर्स का यह मैच बवाल कर सकता है। अब Raw के एपिसोड में रोमन रेंस आकर फैंस को सरप्राइज कर सकते हैं। उनके आने की उम्मीद नहीं की जा रही है। इसी वजह से अगर वो Raw में आकर सैथ और पंक को कंफ्रंट करते हुए उनके साथ स्टोरी आगे बढ़ाते हैं, तो यह जरूर शानदार सरप्राइज होगा। अगर उनके बीच ब्रॉल हो गया, तो यह और बड़ी बात होगी। 1- WWE चैंपियन कोडी रोड्स को मजबूरन चैंपियनशिप छोड़ना पड़े View this post on Instagram Instagram PostRoyal Rumble 2025 इवेंट में कोडी रोड्स और केविन ओवेंस के बीच खतरनाक मैच देखने को मिला था। इस लैडर मुकाबले में रोड्स ने जीत दर्ज करते हुए टाइटल रिटेन किया। बाद में WWE ने ऐलान करते हुए बताया कि अमेरिकन नाईटमेयर को अलग-अलग तरह की चोट आई हैं। Raw में कोडी नज़र आने वाले हैं। ऐसे में अगर वो आकर अपनी चोट के बारे में बताते हैं और चैंपियनशिप को छोड़ने का ऐलान करते हैं, तो यह सबसे बड़ा शॉक होगा। इससे फैंस एकदम हैरान हो सकते हैं।