WWE सुपरस्टार MVP ने इस बार भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) को लेकर बड़ा खुलासा किया। ट्वीट के जरिए MVP ने बताया कि खली के लुक को शानदार बनाने के लिए उन्हें अच्छा पैसा दिया गया था। साल 2008 में WWE टीवी पर खली का शानदार रोल रहा था। मौजूदा रॉ (Raw) सुपरस्टार MVP भी उस टाइम ब्लू ब्रांड में परफॉर्म कर रहे थे। 26 दिसंबर, 2008 को इन दोनों के बीच सिंगल मैच हुआ था। खली ने इस मैच में शानदार जीत हासिल की थी।WWE Raw सुपरस्टार MVP ने किया ट्वीटसाल 2008 में हुए इस मैच को हाल ही में WWE ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट से शेयर किया। एक फैन ने ट्वीट करते हुए MVP के आउटिंग पर सवाल खड़े किए। MVP की नजर इस ट्वीट पर पड़ी और उन्होंने शानदार जवाब दिया। MVP ने कहा कि मुझे खली का लुक सही करने के लिए अच्छा पैसा दिया गया था।📿✨🔮Lovely The Jeweler 🔮✨📿@lola_bluuAND HOW DID THAT WORK OUT FOR HIM?! Huh! twitter.com/wwe/status/147…WWE@WWEOn this day in 2008, @The305MVP faced a tall task in the form of The @greatkhali!▶️ ms.spr.ly/6011ZpXi94:31 AM · Dec 27, 20212073On this day in 2008, @The305MVP faced a tall task in the form of The @greatkhali!▶️ ms.spr.ly/6011ZpXi9 https://t.co/URKUWOnOaDAND HOW DID THAT WORK OUT FOR HIM?! Huh! twitter.com/wwe/status/147…MVP@The305MVP@lola_bluu GREAT!!!! I got paid a lot of money to make that dude look good! 😁👍🏽💰💰💰💰6:00 AM · Dec 27, 202185@lola_bluu GREAT!!!! I got paid a lot of money to make that dude look good! 😁👍🏽💰💰💰💰साल 2006 से 2008 तक खली का WWE में रन बहुत ही शानदार रहा था। साल 2006 में अपनी पहली फ्यूड में उन्होंने अंडरटेकर को हरा दिया था। खली ने इसके बाद साल 2007 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। खली का WWE में बहुत बड़ा नाम रहा। खली की वजह से ही WWE ने भारत में अच्छा बिजनेस किया। इस साल WWE ने खली को हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया। इसके बाद खली काफी खुश नजर आए थे। काफी लंबे समय से खली WWE में नजर नहीं आए। भारत में स्थित अपनी एकेडमी में वो इस समय काम कर रहे हैं। WWE रिंग में खली को हर कोई फैंस देखना चाहता है। खासतौर पर भारतीय फैंस जरूर चाहते होंगे कि खली दोबारा रिंग में एंट्री करें। खली शायद अब फुल टाइम रेसलर के रूप में कभी वापसी नहीं करेंगे। पार्ट टाइमर के रूप में खली की एंट्री फ्यूचर में जरूर हो सकती है। WWE के किसी बड़े इवेंट में खली की एंट्री जरूर हो सकती है। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा।