Bad Blood के बाद WWE Raw की टाइमिंग में बदलाव, भारत में कब, कहां और कैसे लाइव देखें?

WWE Raw के एपिसोड को लेकर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)
WWE Raw के एपिसोड को लेकर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

WWE Raw Timings Changed: WWE Bad Blood 2024 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। अब सभी की नज़रें रॉ (Raw) के पहले एपिसोड पर टिकी होंगी, जहां कुछ नई कहानियां सामने आ सकती हैं। इसके अलावा 2 नवंबर, 2024 को होने वाले Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट का भी बिल्डअप शुरू होगा। खैर पिछले कुछ हफ्तों में WWE के वीकली शोज में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। SmackDown और Raw का प्रसारण अब कुछ महीनों तक USA Network पर ही होगा। आपको बता दें 7 अक्टूबर से साल के अंत तक Raw के एपिसोड 2 घंटे के ही रहने वाले हैं।

Ad

WWE Raw जनवरी 2025 से Netflix पर शिफ्ट हो जाएगा। इसके बाद कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रेड ब्रांड का प्रसारण मौजूदा समय में भारत में हर मंगलवार को सुबह 5.30 से 8.30 बजे तक होता है। अब इस हफ्ते से एक घंटा कम होने के कारण शो 7.30 बजे खत्म हो जाएगा। फैंस Raw का लाइव एक्शन सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हिंदी, इंंग्लिश और तमिल-तेलुगु में देख सकते हैं। इसके अलावा Sportskeeda Hindi पर लाइव कमेंट्री को फॉलो कर सकते हैं।

Ad

WWE Raw में होंगे तगड़े मुकाबले

WWE Raw के आगामी एपिसोड के लिए कंपनी ने कुछ बड़े ऐलान पहले ही कर दिए थे। शो में दो चैंपियनशिप मुकाबले देखने को मिलेंगे। जे उसो अपने इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल को ज़ेवियर वुड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। आपको बता दें पिछले महीने 23 सितंबर को हुए एपिसोड में जे ने ब्रॉन ब्रेकर को हराकर अपने करियर में पहली बार ये चैंपियनशिप हासिल की थी। वुड्स के खिलाफ उनका पहला टाइटल डिफेंस होगा। दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं गुंथर भी अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों की राइवलरी को अभी तक कंपनी ने शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। सैमी के पास इस बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होगा। गुंथर ने SummerSlam 2024 में डेमियन प्रीस्ट को हराकर ये टाइटल अपने नाम किया था। इसके अलावा रेड ब्रांड के शो में पीट डन और शेमस के बीच भी तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications