WWE Backlash 2023 में बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद टॉप चैंपियन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई, इतिहास रचा

WWE Backlash 2023 बेहतरीन इवेंट था
WWE Backlash 2023 बेहतरीन इवेंट था

Backlash 2023: WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने बैकलैश (Backlash) 2023 में इयो स्काई (Iyo Sky) को हराने के बाद बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस चीज़ को लेकर बियांका ब्लेयर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें, बियांका ब्लेयर मॉर्डन एरा की सबसे ज्यादा दिनों तक Raw विमेंस चैंपियनशिप होल्ड करने वाली सुपरस्टार बन चुकी हैं। Backlash 2023 में इयो स्काई (Iyo Sky) को हराने की वजह से बियांका ब्लेयर 399 दिनों बाद भी Raw विमेंस चैंपियन बनी हुईं हैं।

Ad
Ad

इसके साथ ही बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच के 398 दिन लंबे Raw विमेंस चैंपियनशिप रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। बियांका ब्लेयर ने यह खास उपलब्धि हासिल करने के बाद अब ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। बियांका ब्लेयर ने Raw विमेंस चैंपियनशिप के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा-

"मॉडर्न एरा की सबसे ज्यादा दिनों तक विमेंस चैंपियनशिप होल्ड करने वाली सुपरस्टार बन चुकी हूं। 399 दिन।"

बियांका ब्लेयर ने WWE सुपरस्टार शेना बैज़लर की जमकर की तारीफ

Ad

Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर ने हाल ही में शेना बैज़लर के बारे में बात की और बियांका का मानना है कि शेना को भी उनकी तरह काफी तारीफ मिलनी चाहिए। शेना बैज़लर ने साल 2017 में WWE जॉइन करने के बाद NXT में डेब्यू किया था और उन्होंने इस ब्रांड में 416 दिनों तक NXT विमेंस चैंपियनशिप को होल्ड किया था। हालांकि, शेना बैज़लर को NXT की तुलना में मेन रोस्टर में उतनी सफलता नहीं मिली।

बियांका ब्लेयर ने हाल ही में The Masked Man Show को दिए इंटरव्यू में शेना बैज़लर के बारे में बात करते हुए कहा-

"मैंने शेना बैज़लर से काफी कुछ सीखा है। वो कम्पलीट पैकेज हैं। वो खतरनाक मैच लड़ने के लिए जानी जाती हैं। वो माइक पर काफी अच्छी हैं। ईमानदारी से कहूं तो शेना बैज़लर मेरी मां के पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक हैं।"

हालिया WWE ड्राफ्ट में Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को SmackDown का हिस्सा बनाया गया था। यह देखना रोचक होगा कि बियांका ब्लेयर WWE में ड्राफ्ट लागू होने के बाद SmackDown विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली से अपना टाइटल एक्सचेंज करती हैं या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications