The Bloodline Reportedly Joins NXT Roster: WWE NXT कंपनी का डेवलपमेंटल ब्रांड है और 2022 में द ब्लडलाइन (The Bloodline) का हिस्सा बनने से पहले सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) भी वहीं पर नजर आते थे। अब एक रिपोर्ट में बेहद बड़ा खुलासा हुआ है कि एक रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर इस शो का हिस्सा बना है। हिकुलियो ने लंबे समय पहले WWE के साथ साइन कर लिया था।अब PWInsider के मुताबिक उन्हें इंटरनली NXT के रोस्टर का हिस्सा बना लिया गया है। रोमन रेंस की द ब्लडलाइन को जब से सोलो सिकोआ ने अपने कब्जे में किया है, तब से कई लोग इसका हिस्सा बन चुके हैं। इनमें टामा टोंगा सबसे पहले थे, फिर टांगा लोआ आए। अब कंपनी का ध्यान एक अन्य टोंगा पर है, जिसको सभी हिकुलियो के नाम से जानते हैं।वह पहले NJPW के Bullet Club का हिस्सा थे, और बाद में गुरिल्लाज़ ऑफ डेस्टिनी का हिस्सा थे, जहां पर उनके भाई टामा टोंगा और टांगा लोआ भी उनके साथ थे। हिकुलियो को NXT द्वारा अपने WWE करियर की शुरुआत करते हुए देखना रोचक रहेगा। वो अपने साइज और रेसलिंग स्किल्स द्वारा फैंस का दिल जीत सकते हैं। फैंस उनसे NXT शो में धमाकेदार डेब्यू की उम्मीद करेंगे। View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में इस समय टैग टीम चैंपियन हैं Hikuleo के भाईरियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर हिकुलियो के भाई टामा टोंगा और टांगा लोआ इस समय WWE टैग टीम चैंपियन हैं। यह दोनों इस समय SmackDown का हिस्सा हैं और सोलो सिकोआ के नेतृत्व में काम करते हैं। इस चैंपियनशिप को टामा टोंगा और जेकब फाटू ने 2 अगस्त 2024 को हुए SmackDown में जीता था। इसको बाद में 23 अगस्त 2024 को हुए SmackDown में सोलो के कहने पर जेकब ने टांगा लोआ को दे दिया था। इसकी वजह से वह डिफॉल्ट ही चैंपियन बन गए थे।सोलो सिकोआ के ग्रुप मेंबर्स हालिया SmackDown एपिसोड में नजर आए थे जहां उनका एक पल केविन ओवेंस, और DIY के साथ हुआ था। इसके चलते शो के मेन इवेंट में केविन और DIY का मुकाबला, द ब्लडलाइन मेंबर्स से होने वाला था लेकिन मैच से पहले ही उन्होंने ओवेंस के साथियों पर हमला कर दिया था। इसके चलते द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने आकर बचाव किया था। जब इनका हमला बढ़ गया, तो खुद अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स नजर आए थे। खैर, अब यह देखना होगा कि आखिरकार हिकुलियो अपने भाइयों का साथ देने के लिए ग्रुप और मेन रोस्टर का हिस्सा कब बनते हैं।