WWE में Roman Reigns-Solo Sikoa ट्राइबल कॉम्बैट मैच का क्या होगा नतीजा? रियल लाइफ Bloodline मेंबर की भविष्यवाणी

WWE
WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में होगा बड़ा मुकाबला (Photo: WWE.com)

Zilla Fatu Prediction For Roman Reigns-Solo Sikoa Match: WWE फैंस 6 जनवरी, 2025 के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उस दिन Raw का Netflix डेब्यू शो होने वाला है। इस एपिसोड के लिए कंपनी द्वारा बड़े ऐलान कर दिए गए हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा। ये साधारण मैच नहीं है क्योंकि ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर है। सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित दिख रहे हैं। खैर रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर ज़िला फाटू ने अब इस मुकाबले के विजेता को लेकर भविष्यवाणी कर दी है।

Ad

WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। तब से इनकी राइवलरी जबरदस्त चल रही है। हालांकि, रोमन ने अभी तक सिंगल्स मैच नहीं लड़ा है। पिछले महीने Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रेंस की टीम ने सिकोआ की टीम को हराया था। रोमन और उनके साथियों का साथ सीएम पंक ने दिया था। पॉल हेमन ने कहने पर पंक ने ये कदम उठाया था। अब सभी की नज़रें ट्राइबल कॉम्बैट मैच पर हैं। सिकोआ कई बार अपनी जीत का दावा ठोक चुके हैं। वो लगातार रोमन को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

ज़िला फाटू इंडिपेंडेंट सर्किट में काफी धमाल मचा रहे हैं। वो WWE दिग्गज उमागा के बेटे हैं। MuscleManMalcolm को हाल ही में फाटू ने अपना इंटरव्यू दिया। उनसे वहां पर रोमन रेंस और सोलो सिकोआ बीच मैच के विजेता को लेकर सवाल पूछा गया था। फाटू ने इसका जवाब देने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई। उन्होंने चिल्लाते हुए रोमन का नाम लिया।

youtube-cover
Ad

क्या WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में रोमन रेंस को मिलेगी जीत?

आगामी ट्राइबल कॉम्बैट मैच में रोमन रेंस को जीत जरूरी है। SummerSlam 2024 के बाद से वो ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। वो अगर हार गए तो फिर बड़ा नुकसान हो सकता है। सोलो सिकोआ अपनी जीत की हुंकार भर चुके हैं। देखना होगा कि अब रेंस खोई हुईं चीजों को दोबारा अपने नाम कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications