WWE SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर की वापसी का असली कारण सामने आया

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने की जबरदस्त वापसी
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने की जबरदस्त वापसी

WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने चौंकाने वाली कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया। 16 महीने बाद ब्रॉक लैसनर ने WWE रिंग में वापसी की। Mat Men Pro Wrestling पॉडकास्ट की तरफ से अब लैसनर की वापसी पर बड़ा बयान सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार AEW Rampage में सीएम पंक (CM Punk) ने डेब्यू किया था और WWE ने इसका जवाब देते हुए ब्रॉक लैसनर की एंट्री करा दी।

Ad
Ad

WWE SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर ने वापसी क्यों की?

प्रो रेसलिंग वर्ल्ड में एक रात पहले सीएम पंक के बारे में चर्चा हो रही थी लेकिन अब ब्रॉक लैसनर के बारे में हो रही है। SummerSlam 2021 के मेन इवेंट में जॉन सीना और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। ये मैच शानदार रहा और अंत में रोमन रेंस ने जीत हासिल कर ली। इसके बाद ब्रॉक लैसनर का म्यूजिक बज गया। ये देखकर सभी फैंस खुश हो गए थे। लैसनर ने नए लुक में धमाकेदार वापसी कर रोमन रेंस को डरा दिया। रेंस और पॉल हेमन इसके बाद चुपचाप बैकस्टेज चले गए।

लैसनर लगातार रेंस को फाइट के लिए बुला रहे थे लेकिन रेंस आगे नहीं आए। पॉल हेमन की हालत भी खराब हो गई थी। पिछले साल रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था और तब से लैसनर के साथ उनके मैच ही बात हो रही थी। ये इसलिए भी क्योंकि इस समय रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन है और इससे पहले वो लैसनर के साथ नजर आते थे।

लैसनर की वापसी पर रेंस और पॉल हेमन का रिएक्शन कुछ अलग ही थी। अब सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि पॉल हेमन किसे चुनेंगे। लैसनर और रेंस के बीच अब राइवलरी शुरू होगी ये तो पक्की बात है। पॉल हेमन के ऊपर पूरे रेसलिंग वर्ल्ड की नजरें टिकी होंगी। लैसनर ने एक नए अंदाज में इस बार वापसी की है। ये बात शायद किसी को पता भी नहीं था। विंस मैकमैहन ने लैसनर की वापसी करा कर AEW को भी करारा जवाब दिया है। इससे पहले बैकी लिंच ने भी वापसी कर धमाल मचा दिया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications