WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की धमाकेदार वापसी का असली कारण आया सामने, जानिए कब किया गया था रिंग में उनकी एंट्री का प्लान?

WWE
WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने मचाया बवाल (Photo: WWE.com)

Reason Roman Reigns Returned At SummerSlam: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। उनकी वापसी अब चर्चा का विषय बन गई है। शो में उन्होंने एंट्री की और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच का नतीजा बदल दिया।

Ad

SummerSlam में वापसी के बाद उन्होंने सोलो सिकोआ की उतनी मदद नहीं की, जितनी कई लोगों ने सोची थी। सिकोआ ने ब्लडलाइन को पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया है। इससे नाराजगी जाहिर करते हुए रेंस ने उनके ऊपर सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाया। इसके बाद कोडी रोड्स को अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

फैंस अब ये देखने के लिए उत्सुक हैं कि रोमन रेंस का अगला कदम क्या होगा और SmackDown में वो क्या करेंगे। Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में रोमन की एंट्री पर बड़ा अपडेट प्रदान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक द ऑरिजिनल ट्राइबल चीफ की वापसी को पहले से प्लान किया गया था लेकिन बहुत लोगों को इसके बारे में बताया नहीं गया था। कंपनी के कुछ टॉप लोगों को ही इसके बारे में पता था।

WWE ने रोमन की वापसी पूरी तरह से गुप्त रखी। ये बात तब तक छुपाकर रखी गई जब तक मेन इवेंट में उनके आने का समय नहीं हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि रेंस की वापसी निश्चित तौर पर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन से टक्कर लेने के लिए हुई है। इसमें कोडी रोड्स भी शामिल होंगे या नहीं ये चीज अनिश्चित है।

Ad

WWE SummerSlam 2024 में रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस ने भी की धमाकेदार एंट्री

SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए ब्लडलाइन रूल्स मैच हुआ था। टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू ने भी मैच में दखलअंदाजी की। टोंगा और लोआ से निपटने के लिए रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस ने एंट्री की। वहीं फाटू इंजर्ड हो गए थे।

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच अब राइवलरी शुरू होगी। रेंस का साथ इसमें कौन देगा ये सबसे बड़ा सवाल है। ब्लू ब्रांड के इस हफ्ते के एपिसोड में जिमी उसो वापसी कर सकते हैं। वो रेंस की साइड आ सकते हैं। इसके अलावा जे उसो का भी रेंस और जिमी के साथ रीयूनियन देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications