Survivor Series 2021 में WWE दिग्गज द रॉक की एंट्री नहीं होने का असली कारण सामने आया

WWE दिग्गज द रॉक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE दिग्गज द रॉक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) 2021 का सफल आयोजन हो गया। फैंस द रॉक का इंतजार कर रहे थे लेकिन उनकी एंट्री नहीं हुई। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने द रॉक (The Rock) की एंट्री को हाइप भी किया। एक बार लगा था कि शायद अंत में द रॉक सरप्राइज एंट्री करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिपोर्ट के अनुसार द रॉक इस समय ब्रुकलिन में मौजूद नहीं थे। अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए वो किसी अलग कंट्री में गए हुए थे। इस वजह से ही द रॉक Survivor Series में नजर नहीं आए।

Ad

WWE Survivor Series में द रॉक की नहीं हुई एंट्री

द रॉक को WWE में डेब्यू किए हुए 25 साल हो गए। Survivor Series में ही उन्होंने डेब्यू किया था। इस वजह से भी लग रहा था कि वो एंट्री करेंगे। WWE ने भी शो के बीच में द रॉक के काफी प्रोमो चलाए थे। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में द रॉक के ना आने का कारण बताया। मैल्टजर ने साफ कह दिया कि द रॉक किसी अलग कंट्री में इस समय फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। क्वारंटाइन की वजह से वो ट्रेवल भी नहीं कर सकते हैं। वैसे कुछ हद तक ये बात सही भी है।

मैल्टजर ने ये भी कहा कि द रॉक की एंट्री को लेकर सिर्फ अफवाहें चल रही थी। WWE ने द रॉक को इस शो के लिए कहीं से कहीं तक एडवर्टाइज नहीं किया था। वैसे Survivor Series में द रॉक आते तो फैंस को मजा आता। शायद अब इस साल WWE रिंग में द रॉक नजर नहीं आएंगे। अगले साल ही अब उनकी एंट्री हो पाएगी। रोमन रेंस के साथ उनके ड्रीम मैच का इंतजार अब फैंस को और भी करना पड़ेगा।

फैंस को लगा था कि Survivor Series में अगर द रॉक एंट्री करेंगे तो फिर रोमन रेंस के साथ उनका मैच बिल्ड होगा। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अंतिम समय तक फैंस ने उम्मीद जताई थी कि द रॉक आएंगे लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया। Survivor Series 2021 को लेकर अभी तक द रॉक का भी कोई बयान सामने नहीं आया। शायद वो इस बारे में जरूर ट्वीट कर जानकारी देंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications