WWE Money in the Bank 2024 में Roman Reigns की वापसी ना होने का असली कारण आया सामने

WWE
WWE Money in the Bank में फैंस को मिले सरप्राइज (Photo: WWE.com)

Reason Roman Reigns Not Return Money in the Bank: WWE Money in the Bank सफल रहा लेकिन फैंस जो चाहते थे वैसा नहीं हुआ। ब्लडलाइन में मचे घमासान के बीच फैंस को लगा था कि इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) वापसी करेंगे। हालांकि, रेंस ने वापसी नहीं की। अब इसके पीछे का कारण भी सामने आ गया है।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से अभी तक रिंग में रोमन रेंस नज़र नहीं आए हैं। उन्हें बाहर रहे हुए लंबा टाइम हो गया है। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन भी पूरी बदल गई है। सोलो सिकोआ ने अपने आपको नया ट्राइबल चीफ बना दिया है। उनके साथ इस ग्रुप में टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू काम कर रहे हैं। सिकोआ की ये नई ब्लडलाइन काफी मजबूत दिख रही है।

WWE SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में भी घमासान मचा। सोलो ने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर जानलेवा अटैक किया। इसके बाद अटकलें और बढ़ गईं कि Money in the Bank में रेंस वापसी करेंगे।

Money in the Bank में रेंस की वापसी ना होने का एक कारण भी सामने आ गया है। दरअसल वो अपने पिता के अंतिम संस्कार सेवा में थे। इवेंट के दौरान माइकल कोल ने बताया कि जे उसो को टोरंटो में Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा बनने के चलते अंतिम संस्कार सेवा को छोड़ना पड़ा।

WWE Money in the Bank में ड्रू मैकइंटायर को लगा बड़ा झटका

वैसे कहा जा रहा था कि Money in the Bank लैडर मैच के विजेता इस बार जे उसो बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ड्रू मैकइंटायर ने इस मैच को जीतकर ब्रीफकेस अपने नाम किया। हालांकि, ड्रू भी ज्यादा समय तक ब्रीफकेस को अपने पास नहीं रख पाए।

Ad

शो में हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच के दौरान ड्रू ने एंट्री कर ब्रीफकेस कैश-इन किया। एक समय लगा था कि वो चैंपियन बन जाएंगे लेकिन सीएम पंक ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इसका पूरा फायदा प्रीस्ट को मिला और उन्होंने अपना टाइटल रिटेन कर लिया। पंक की वजह से एक बार फिर ड्रू को नुकसान हुआ है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications