WWE ने भारत में होने वाले बड़े इवेंट को किया रद्द, Roman Reigns का जलवा नहीं देख पाएंगे भारतीय फैंस?

Pankaj
भारत में होने वाले WWE लाइव इवेंट को लेकर बड़ी खबर
भारत में होने वाले WWE लाइव इवेंट को लेकर बड़ी खबर

WWE India Show: भारतीय WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा था कि अगले साल 18 जनवरी को भारत में WWE द्वारा लाइव इवेंट का आयोजन किया जाएगा। ये शो हैदराबाद में होना था। अब खबर सामने आ रही है कि इस इवेंट को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। WrestleVotes ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई अपडेट सामने नहीं आया है। ट्वीट के जरिए कहा गया है कि फिलहाल इस शो को स्थगित कर दिया गया है। इसके पीछे का कारण सामने अभी तक नहीं आया है।

Ad

किस वजह से WWE ने भारत में होने वाले लाइव इवेंट को रद्द किया?

Sportskeeda ने सबसे पहले इस बारे में जानकारी दी थी कि भारत में WWE द्वारा इवेंट का आयोजन किया जाएगा। अब फिर से खबर सामने आ रही है कि इसे स्थगित कर दिया गया है। अब इस शो का आयोजन कब होगा ये किसी को नहीं पता है। कुछ सूत्रों का कहना है कि जनवरी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट सीरीज खेली जाएगी। इस वजह से भी WWE ने अपने प्रोग्राम को रोक दिया है। 18 जनवरी को WWE ने अपना इवेंट तय किया था। उसी दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैदराबाद में मुकाबला होगा।

Ad

Royal Rumble का आयोजन 28 जनवरी को होगा। शायद इस वजह से भी 18 जनवरी को होने वाला इवेंट रोक दिया गया है। भारत में होने वाले इवेंट में SmackDown के सुपरस्टार्स हिस्सा लेने वाले थे। रोमन रेंस भी भारत में आकर धमाल मचाने वाले थे। फिलहाल अब भारतीय फैंस उनका जलवा नहीं देख पाएंगे।

Ad

भारत की मार्केट के बारे में WWE को अच्छे से पता है। बिजनेस में बहुत फायदा कंपनी को हो सकता है। WWE ने जरूर यहां इवेंट कराने के बारे में सोचा होगा। फिलहाल तो खबर के अनुसार अब अगले साल जनवरी में इवेंट नहीं होगा। अब देखना होगा कि इसके बाद कब WWE द्वारा भारत में शो का आयोजन किया जाएगा। वैसे ये खबर सुनकर फैंस को भी झटका लगा होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications